1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम ने कहा: 'मुझे 'सुंदर' लड़की की श्रेणी में रखा गया, मैं उसमें फंस गई थी'

यामी गौतम ने कहा: 'मुझे 'सुंदर' लड़की की श्रेणी में रखा गया, मैं उसमें फंस गई थी'

 Written By: PTI
 Published : Sep 13, 2021 07:06 am IST,  Updated : Sep 13, 2021 02:45 pm IST

यामी ने 2012 में प्रदर्शित ‘विक्की डोनर’ से हिंदी फिल्मों में अभिनय के करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने ‘बदलापुर’, ऋतिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ जैसी फिल्में कीं।

Yami Gautam says I was categorized as beautiful girl I was trapped in it latest news in hindi - India TV Hindi
यामी गौतम ‘सुंदर लड़की’ की अपनी छवि को तोड़ना चाहती हैं Image Source : INSTA: YAMIGAUTAM

अभिनेत्री यामी गौतम का कहना है कि उन्हें इस बात का संतोष है कि आखिरकार उन्हें अलग-अलग तरह की फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिल रहा है और वह ‘सुंदर लड़की’ की अपनी छवि को तोड़ना चाहती है, जो फिल्म जगत ने बनायी है। यामी ने 2012 में प्रदर्शित ‘विक्की डोनर’ से हिंदी फिल्मों में अभिनय के करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने ‘बदलापुर’, ऋतिक रोशन अभिनीत ‘काबिल’ जैसी फिल्में कीं। मगर 2019 में आई फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ और ’बाला’ में अभिनय की व्यापक तौर पर प्रशंसा की गई। 

पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में 32 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें लेकर बनाई घिसी-पिटी धारणा से निपटने में शुरू में उन्हें दिक्कत आई। उन्होंने कहा, “ मैं हमेशा से ऐसी पटकथाओं और चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं की तलाश में रही, लेकिन पहले मुझे ऐसे मौके नहीं मिले। मुझे अच्छे खासे वक्त तक प्यारी, खूबसूरत लड़की और दुखी युवती की श्रेणी में रखा गया। मैं उसमें फंस गई। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं उसमें से कैसे निकलूं। मुझे नहीं पता था कि कैसे बताऊं।” 

Photos: धोती स्टाइल साड़ी में नजर आईं यामी गौतम, 'भूत पुलिस' के प्रमोशन में दिखा एक्ट्रेस का अनोखा अंदाज

यामी गौतम ने कहा कि उन्होंने 2017 में ‘काबिल’ फिल्म इस उम्मीद के साथ की थी कि उनकी भूमिका’ निर्माताओं को उनकी क्षमता से रु-ब-रू कराएगी, लेकिन उन्हें उस तरह के मौके नहीं मिले, जैसे वह चाहती थीं। ‘उरी’ उनके करियर की सबसे कामयाब फिल्म थी और इससे अभिनेत्री को एहसास हुआ कि पर्दे पर कम अवधि की भूमिका से भी कलाकार चमक सकता है। उन्होंने कहा, “मैं जानती हूं कि यह छोटा किरदार था लेकिन मैं अपने करियर में इन्हें करने से कभी पीछे नहीं हटी। अगर पटकथा अच्छी है, किरदार मजबूत है तो मैं करूंगी।” उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में अभिनेता को इस बात से नहीं आंका जाता है कि उसके किरदार को कितनी देर पर्दे पर दिखाया जा रहा है। 

बहरहाल, अभिनेत्री ‘डिज़नी प्लस हॉट स्टार’ पर प्रसारित हो रही ‘भूत पुलिस’ में अभिनय कर रही हैं। गौतम ने कहा कि उन्हें किसी और फिल्म में निर्माता पवन कृपलानी के साथ काम करना था लेकिन ‘भूत पुलिस’ का प्रस्ताव आया जो उन्हें काफी मोहक लगा। ‘भूत पुलिस’ के निर्माता रमेश तौरानी और अक्षय पुरी हैं और इसमें सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडीज भी हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन