1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यो यो हनी सिंह ने अनोखे अंदाज़ में की वर्ल्ड टूर की घोषणा!

यो यो हनी सिंह ने अनोखे अंदाज़ में की वर्ल्ड टूर की घोषणा!

 Published : Feb 28, 2019 07:00 pm IST,  Updated : Feb 28, 2019 07:14 pm IST

 यो यो हनी सिंह ने अपने वर्ल्ड टूर  की घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया है।

यो यो हनी सिंह - India TV Hindi
यो यो हनी सिंह 

मुंबई: यो यो हनी सिंह ने अपने वर्ल्ड टूर  की घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के जरिये हनी सिंह ने अपने लाइव रिहर्सल की झलक प्रशंसकों के साथ शेयर की है जिसमें संगीतकार अन्य गायकों के साथ सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक "अंग्रेजी बीट" पर रिहर्सल करते हुए नज़र आ रहे है। 

यो यो हनी सिंह द्वारा "वर्ल्ड टूर वी आर कमिंग सून" की घोषणा करते हुए, इस वीडियो में यो यो हनी सिंह, अल्ताफ, होमी दिलीवाला और सिंहस्थ नज़र आ रहे है। हाल ही में, ब्लॉकबस्टर गायक ने 'दिल चोरी' के लिए मिर्ची म्यूजिक पुरस्कार जीत कर अपने शानदार कलेक्शन में एक और अवार्ड शामिल कर लिया है।

दिल चोरी के साथ 2018 में शानदार वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह 'छोटे छोटे पेग', 'दिल चोरी', 'उर्वशी' जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन कर चुके है और उनकी कमबैक वीडियो 'मखना' को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया था।

यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। 

काम की बात करें तो, , यो यो हनी सिंह इस वक़्त कई परियोजनायों पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए वह ज़ोर-जोश से तैयारी कर रहे हैं और अपने सभी प्रशंसकों का अन्य हिट के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन