1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'दिल चोरी' के लिए हनी सिंह ने जीता 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' अवार्ड, पहली बार मां और सासू मां के साथ शेयर की तस्वीर

'दिल चोरी' के लिए हनी सिंह ने जीता 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' अवार्ड, पहली बार मां और सासू मां के साथ शेयर की तस्वीर

 Published : Feb 21, 2019 03:50 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 03:50 pm IST

यो यो हनी सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है जहां उनकी मां और उनकी सासू माँ अपने हाथों में हनी सिंह द्वारा दिल चोरी के लिए जीते गए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का प्रतिष्ठित पुरस्कार थामे हुए नज़र आ रहे है।

यो यो हनी सिंह- India TV Hindi
यो यो हनी सिंह

मुंबई: संगीत की दुनिया में यो यो हनी सिंह ने जानदार वापसी की है। मुंबई में हाल ही में आयोजित संगीत पुरस्कार में हनी सिंह ने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर अवार्ड' अपने नाम कर लिया है। दिल चोरी के साथ 2018 में शानदार वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह 'छोटे छोटे पेग', 'दिल चोरी', 'उर्वशी' जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन कर चुके है और उनकी कमबैक वीडियो 'मखना' को यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया था।

यो यो हनी सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की है जहां उनकी मां और उनकी सासू माँ अपने हाथों में हनी सिंह द्वारा दिल चोरी के लिए जीते गए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का प्रतिष्ठित पुरस्कार थामे हुए नज़र आ रहे है।

 इससे पहले, यो यो हनी सिंह संगीत उद्योग में अपने असाधारण काम के लिए कई पुरस्कार जीत चुके हैं। और अब 'दिल चोरी' के लिए मिर्ची म्यूजिक अवार्ड के साथ हनी सिंह ने अपने शानदार कलेक्शन में एक और अवार्ड शामिल कर लिया है।

साल 2018 में यो यो हनी सिंह ने दिल चोरी और छोट छोटे पेग, (दोनों सोनू के टीटू की स्वीटी; 2018), दिस पार्टी इज़ ओवर नाउ (मित्रों; 2018), रंगतारी (लवयात्री; 2018); शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फ़िल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का दिल जीत लिया था।

यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को डालना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है। मखना अपनी रिलीज के साथ बहुत कम समय में एक सुपर डुपर हिट गीत बन गया है और इसी के साथ यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे है।

काम की बात करें तो, यो यो हनी सिंह इस वक़्त कई परियोजनायों पर काम कर रहे हैं, जिसके लिए वह ज़ोर-जोश से तैयारी कर रहे हैं और अपने सभी प्रशंसकों का अन्य हिट के साथ मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

Also Read:

Kesari Trailer: 'केसरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, अक्षय कुमार की दमदार एक्टिंग आई नजर

आमिर खान ने न्यूयॉर्क में की ऋषि कपूर से मुलाकात, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

दीपिका पादुकोण ने खोले रणवीर सिंह के राज़, बताया किन-किन कामों में समय लगाते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन