1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. युवराज सिंह डेट कर रहे हैं हेजल कीच को'

युवराज सिंह डेट कर रहे हैं हेजल कीच को'

 Published : Sep 07, 2015 01:01 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 01:13 pm IST

नई दिल्ली- क्या क्रिकेटर युवराज सिंह फिर से पड़ गए हैं प्यार के चक्कर में? खैर हम इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, केवल बता रहे है कि युवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल

युवराज सिंह डेट कर रहे...- India TV Hindi
युवराज सिंह डेट कर रहे हैं हेजल कीच को?

नई दिल्ली- क्या क्रिकेटर युवराज सिंह फिर से पड़ गए हैं प्यार के चक्कर में? खैर हम इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, केवल बता रहे है कि युवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच के प्यार के चर्चे सब तरफ छाय हुए हैं। खबरों की माने तो ये एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हेजल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बॉडीगार्ड' से सलमान खान के अपोसिट किया था। हेजल फिल्म 'मेक्सिमम' में आइम नंबर भी करती हुई नजर आई थीं। अब मीडिया में तो उनकी डेटिंग की खबरें छाई हुई है लेकिन इस बात को ये दोनों सबके सामने लाने से कतरा रहे हैं। ठीक वैसे ही जैसे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा।

तो भले ही युवी-हेजल, विराट-अनुष्का की राह पर चल पढ़े हो और सबके सामने सिर्फ 'अच्छे दोस्त' होने का नाटक कर रहे हों लेकिन हम आपको बता दे कि ये दोनों कई बार एक-साथ डेटिंग करते हुए देखे गए हैं।

एक वेबसाइट के मुताबिक हेजल कीच और युवराज सिंह को लोगों ने कई बार एक-साथ भी देखा है। खबरों की माने तो हाल ही में दोनों लंदन में छुट्टियां मनाने के लिए साथ गए थे। वापसी में दोनों एयरपोर्ट पर भी साथ ही नजर आए थे। इससे पहले युवराज सिंह का किम शर्मा और दीपिका पादुकोड़ के साथ अफेयर रह चुका है।

वैसे आपको बता दी क्रिकेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस की एक जोड़ी मतलब हरभजन सिंह और गीता बसरा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन