1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जरीन खान ने बताया सलमान खान को क्या है नापंसद

जरीन खान ने बताया सलमान खान को क्या है नापंसद

 Published : Dec 13, 2015 06:15 pm IST,  Updated : Dec 14, 2015 11:45 am IST

सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' में काम कर चुकीं जरीन खान ने उनकी नापसंद चीज के बारे में खुलासा किया है जो शायद ही कोई जानता होगा।

Zarine- India TV Hindi
Zarine

मुंबई: सलमान खान एक ऐसे अभिनेता हैं जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है और उनके पक्के फैन इस मामले में सबसे आगे हैं। लेकिन फिल्म 'हेट स्टोरी 3' की अभिनेत्री और सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' में काम कर चुकीं जरीन खान ने उनकी नापसंद चीज के बारे में खुलासा किया है जो शायद ही कोई जानता होगा।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 9: ये प्रतिभागी हुआ घर से निष्कासित

अभिनेता सलमान खान के साथ कैरेक्टर ढीला गाने में नजर आ चुकी अभिनेत्री जरीन खान का कहना है कि दबंग खान को बोल्ड किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियां बिल्कुल पसंद नहीं है। हाल ही में रिलीज हुई हेट स्टोरी 3 में जरीन एक बोल्ड अंदाज में नजर आई हैं। जरीन ने कहा कि अभी तक उन्हें दबंग अभिनेता की फिल्म पर राय नहीं मिली है।

जरीन ने एक इंटरव्यू में बताया, "मुझे नहीं पता कि उन्होंने फिल्म देखी है या नहीं। मैं फिल्म के प्रचार में व्यस्त थी और वो भी अपने कामों में मसरूफ हैं। सच्च कहूं तो मैंने उनसे फिल्म देखने को कहा भी नहीं क्योंकि मैं उनसे डरी हुई हूं। उन्हें लड़कियों को बोल्ड किरदार निभाना पसंद नही है।"

जरीन ने बताया कि बोल्ड किरदार निभाने के बावजूद भी उन्हें कॉमेडी और महिलाओं पर आधारित फिल्मों के प्रस्ताव मिल रहे हैं। उन्होंने कहा, "रूढि़बद्ध होना अभिनेता के पर निर्भर करता है। हेट स्टोरी 3 केवल एक कामोत्तेजक ही नही हैं बल्कि उसकी कहानी भी काफी प्रभावशाली है। इसमें किसी तरह का ठप्पा लगने का सवाल ही नहीं उठता।

मुझे कॉमेडी फिल्मों और महिलाओं पर आधारित फिल्मों के भी प्रस्ताव मिल रहे हैं। हेट स्टोरी 3 को मिल रही दर्शकों की सराहना के बाद जरीन ने यहां फिल्म का आगे भी हिस्सा बनने की इच्छा जताई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन