1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Zero Poster: शाहरुख खान के बर्थडे पर आनंद एल रॉय ने शेयर किया 'जीरो' का एक और पोस्टर

Zero Poster: शाहरुख खान के बर्थडे पर आनंद एल रॉय ने शेयर किया 'जीरो' का एक और पोस्टर

 Published : Nov 02, 2018 10:28 am IST,  Updated : Nov 02, 2018 10:30 am IST

शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसे फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय ने शेयर किया है। यह शाहरुख खान को सोलो पोस्टर है।

srk- India TV Hindi
srk

Zero Poster: शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर शाहरुख के फैंस को एक के बाद एक तोहफे मिल रहे हैं। इसी क्रम में अब शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसे फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय ने शेयर किया है। यह शाहरुख खान को सोलो पोस्टर है।

जीरो फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय ने शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिल्म का एक और पोस्टर शेयर किया है। इस तस्वीर में शाहरुख खान बउआ सिंह के लुक में हैं। गले में पैसों की माला पहने शाहरुख बहुत क्यूट लग रहे हैं। पोस्टर के साथ कैप्शन में आनंद एल रॉय ने लिखा है-  दुआओं की अगर शक्ल होती तो उसके गालों पर भी क्या ऐसे ही डिंपल पड़ते? उस हंसी के नाम जिसकी हंसी से लाखों के चेहरों पर हंसी आ जाती है। जन्मदिन मुबारक खान साहब।

 

इससे पहले फिल्म के दो पोस्टर और रिलीज हुए थे, उन पोस्टर्स में फिल्म की लीडिंग लेडीज अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ नजर आ रही हैं।

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर ये प्यारी सी तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें वो वाइफ गौरी को केक खिलाते और फैंस को अभिवादन करते नजर आ रहे हैं।

Also Read:

शाहरुख खान के 53वें बर्थडे का सेलिब्रेशन हुआ शुरू, देखिए तस्वीरें

शनाया कपूर ने मनाया 19वां जन्मदिन, पहुंचे ये सितारे

इस फिल्म से शाहरुख खान बने थे रोमांस के किंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन