1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ज़ीरो: रिलीज डेट, कास्ट, ट्रेलर, सॉन्ग्स, पोस्टर्स, जानिए शाहरुख खान की फिल्म के बारे में सब कुछ

ज़ीरो: रिलीज डेट, कास्ट, ट्रेलर, सॉन्ग्स, पोस्टर्स, जानिए शाहरुख खान की फिल्म के बारे में सब कुछ

 Published : Nov 01, 2018 02:34 pm IST,  Updated : Nov 01, 2018 02:34 pm IST

ज़ीरो शाहरुख खान के करियर की पहली ऐसी फिल्म है जब वो बड़े पर्दे पर एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। 

 Zero - India TV Hindi
 Zero  Image Source : TWITTER

Zero Movie: शाहरुख खान 21 दिसंबर को अपनी अपकमिंग मूवी 'ज़ीरो (Zero)' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ एसआरके की इस फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाती नजर आएंगी। शाहरुख खान के करियर में यह पहली बार है जब वो बड़े पर्दे पर एक बौने के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनका नाम बउआ सिंह होगा। आनंद एल रॉय की इस फिल्म में अनुष्का शर्मा भी शारीरिक रूप से अक्षम लड़की के किरदार में हैं। वहीं कटरीना कैफ ग्लैमरस एक्ट्रेस के अवतार में नजर आने वाली हैं। जीरो की रिलीज से पहले हम आपके लिए फिल्म से जुड़ी सारी जानकारियां एक जगह पर लेकर आए हैं।

जीरो की रिलीज डेट?

शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

जीरो स्टार कास्ट

शाहरुख खान

कटरीना कैफ
अनुष्का शर्मा
श्रीदेवी (कैमियो)

जीरो के निर्देशक कौन हैं?

आनंद एल रॉय

जीरो के प्रोड्यूसर कौन हैं?

जीरो शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, आनंद एल रॉय और करुणा बद्वाल प्रोड्यूस कर रहे हैं।​​​

जीरो के म्यूजिक डायरेक्टर कौन हैं?

अजय-अतुल ने जीरो का म्यूजिक दिया है।

ज़ीरो पोस्टर्स

शाहरुख खान के जन्मदिन से एक दिन पहले कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ एसआरके के 2 नए पोस्टर्स रिलीज किए गए हैं।

ज़ीरो टीज़र

शाहरुख खान की फिल्म ज़ीरो का टीज़र ईद के मौके पर रिलीज हुआ था, इसमें बॉलीवुड के दो बड़े खान शाहरुख और सलमान साथ नजर आ रहे हैं।

इससे पहले फिल्म का पहला टीजर जनवरी में रिलीज हुआ था।

जीरो ट्रेलर

जीरो का ट्रेलर 2 नवंबर को शाहरुख खान के 53वें जन्मदिन पर रिलीज होगा। शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म के निर्देशक आनंद एल रॉय भी इस ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद होंगे। फिल्म का ट्रेलर मुंबई के आईमैक्स थियेटर में रिलीज किया जाएगा।

जीरो के गाने

अभी तक फिल्म का कोई भी गाना सामने नहीं आया है। गानों को अजय-अतुल ने संगीतबद्ध किया है और इरशाद कामिल ने गाने लिखे हैं। हालांकि फिल्म का गाना इश्कबाजी सेकंड टीजर  में सुनाई दिया था।

आमिर खान ने देखा जीरो का टीजर, कही ये बात

जीरों की ताजा तस्वीरें

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन