1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'ज़ीरो' को ट्विटर पर इस तरह प्रमोट कर रहे हैं शाहरुख खान, 'बउआ सिंह' से पूछ रहे ये सवाल

'ज़ीरो' को ट्विटर पर इस तरह प्रमोट कर रहे हैं शाहरुख खान, 'बउआ सिंह' से पूछ रहे ये सवाल

 Published : Oct 29, 2018 05:36 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 05:36 pm IST

आनंद एल राय की फिल्म 'ज़ीरो' में शाहरुख खान बौने व्यक्ति बउआ सिंह के रोल में हैं। फिल्म की टीम ने प्रमोशन का अच्छा तरीका निकाला है। उन्होंने बउआ सिंह के नाम का एक ट्विटर हैंडल बनाया है, जिससे शाहरुख बात करते रहते हैं।

Shah Rukh Khan - India TV Hindi
Shah Rukh Khan Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: आनंद एल राय की फिल्म 'ज़ीरो' 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरुख खान बौने व्यक्ति बउआ सिंह के रोल में हैं। फिल्म की टीम ने प्रमोशन का अच्छा तरीका निकाला है। उन्होंने बउआ सिंह के नाम का एक ट्विटर हैंडल बनाया है, जिससे शाहरुख बात करते रहते हैं।

28 अक्टूबर को शाहरुख ने बउआ सिंह को ट्वीट किया- ''सुना है तुम जिसके पीछे लग जाते हो, लाइफ बना देते हो...तुम्हारे पीछे कोई लग जाए तो क्या बनाते हो भाई?''

इसके पहले बउआ ने शाहरुख को ट्वीट किया था- ''अरे भाई शाहरुख! मेरी मम्मी ने आज आपको बहुत बड़ा कॉम्पलिमेंट दिया! बोली आप मेरे जैसे दिखते हैं!!!! हमने कहा हां डिंपल तो सेम है पर ड्रेसिंग सेंस अपना थोड़ा ठीक करो गुरु!!!!''

इस पर शाहरुख ने रिप्लाई किया- ''बउआ सिंह मेरी मम्मी कहती थी आदमी कपड़े बनाता है, कपड़े आदमी को नहीं! आपकी डीपी देख कर लगता है कि सात जनम में भी मेरा ड्रेसिंग सेंस आप सा नहीं हो पाएगा। बाकी डिंप्लस हैं मेरे आपके जैसे, उसके लिए थैंक्स! तुम बहुत कच्चे इंसान!! अच्छे इंसान लगते हो!''

'ज़ीरो' में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी हैं। कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है और फिल्म को गौरी खान, आनंद एल राय और करुणा बडवाल ने प्रोड्यूस किया है।

Also Read:

सुनीता कपूर ने करवा चौथ पर श्रीदेवी को किया मिस, देखें तस्वीर

ऋषि कपूर की तबीयत ठीक होने के बाद रणबीर-आलिया की शादी की तारीख आ सकती है सामने: मीडिया रिपोर्ट

Bigg Boss 12: घर से निकलते ही अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू को अपनी गर्लफ्रेंड मानने से किया इनकार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन