1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख की 'जीरो' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी, लोगों की इस धारणा में बदलाव की उम्मीद

शाहरुख की 'जीरो' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी, लोगों की इस धारणा में बदलाव की उम्मीद

 Published : Jul 13, 2018 06:37 am IST,  Updated : Jul 13, 2018 06:37 am IST

शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘जीरो’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म में किंग खान पहली बार एक बौने शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका यह अंदाज देखने के लिए भी बेताब हैं। लेकिन अब खबर आई है कि इस फिल्म से 2 बैडमिंटन खिलाड़ियों की उम्मीदें भी जुड़ी हैं।

Shah Rukh Khan 'Zero' - India TV Hindi
Shah Rukh Khan 'Zero'

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आगामी फिल्म जीरो को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। फिल्म में किंग खान पहली बार एक बौने शख्स का किरदार निभाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उनका यह अंदाज देखने के लिए भी बेताब हैं। लेकिन अब खबर आई है कि इस फिल्म से 2 बैडमिंटन खिलाड़ियों की उम्मीदें भी जुड़ी हैं। दरअसल मार्क धर्माई और दिशा पांड्या को उम्मीद है कि इस फिल्म से बौनों के प्रति लोगों की धारणा बदलेगी। गौरतलब है कि मार्क और दिशा दोनों कद में बेहद छोटे हैं और दोनों ही बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।

स्टार प्लस के गेम शे 'सबसे स्मार्ट कौन' में दोनों को देखा गया था। उनका लक्ष्य सिर्फ इस संदेश को शेयर करना था कि बौने होना लोगों को उनके सपने पूरे करने से नहीं रोकता। मार्क वर्ल्ड नम्बर-3 पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और दिशा एक राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह इसके साथ ही एफएमसीजी कंपनी में क्रिएटिव हेड भी हैं। मार्क ने कहा, "हम इस शो में पैसे जीतने के लक्ष्य से नहीं आए थे। हम तो लोगों के दिलों को जीतने आए थे और आशा है कि हम ऐसा करने में सफल रहे हों।“

उन्होंने आगे कहा, “लोगों के हमारे बारे में कुछ धारणाएं हैं और हम उन्हें बदलना चाते हैं। शाहरुख और आनंद एल.राय की फिल्म 'जीरो' एक बौने के जीवन पर आधारित है। आशा है कि शाहरुख की इस फिल्म के बाद लोगों का हमारे प्रति नजरिया बदलेगा।"  वहीं दूसरी ओर दिशा ने कहा, "रवि सबसे अच्छे मेजबान हैं। इस शो की पूरी टीम बहुत प्रेरित करने वाली है। हमें घर जैसा महसूस हुआ।" मार्क वर्तमान में एशियाई खेलों की तैयारी में व्यस्त हैं और दिशा अपने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए तैयारी कर रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन