1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 115 करोड़ रुपये की फिल्म को बनने में लगे नौ साल, कमाए सिर्फ 43 करोड़, महाफ्लॉप का लगा ठप्पा

115 करोड़ रुपये की फिल्म को बनने में लगे नौ साल, कमाए सिर्फ 43 करोड़, महाफ्लॉप का लगा ठप्पा

 Published : Oct 27, 2025 11:23 am IST,  Updated : Oct 27, 2025 11:23 am IST

2015 में रिलीज हुई बॉलीवुड की वो डिजास्टर फिल्म, जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर मुख्य भूमिका में थे। ये मल्टीस्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट का आधा भी नहीं कमा पाई। 115 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में सिर्फ 43 करोड़ रुपये की कमाई की।

bollywood biggest flop film- India TV Hindi
115 करोड़ रुपये की फ्लॉप फिल्म बनने में लगे नौ साल Image Source : SCREEN GRAB FROM STAR STUDIOS

बॉलीवुड की वो बिगेस्ट फ्लॉप फिल्म, जिसमें रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर थे। इसे हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक ने बनाया था जो 115 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जिसने दुनिया भर में मात्र 43 करोड़ रुपये कमाए थे। कहते हैं न कि हर फिल्म दर्शकों को पसंद आए ये तो मुमकिन नहीं है। गिनी-चुनी फिल्मों की कहानी ऐसी होती है जो दर्शकों का दिल जीतने में हमेशा असफल रही है। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो 2015 में रिलीज हुई, उसका नाम 'बॉम्बे वेलवेट' है। 75 करोड़ के नुकसान ने निर्माताओं को दिवालिया बना दिया और उन्होंने फिर कभी ऐसी फिल्म न बनाने की कसम खा ली।

आमिर खान-ऋतिक रोशन ने ठुकराई थी ये फ्लॉप फिल्म

शुरुआत में इस फिल्म में अभिनय करने के लिए सैफ अली खान, आमिर खान और ऋतिक रोशन जैसे कई बड़े सितारों से संपर्क किया गया था। हालांकि, बाद में रणबीर कपूर को यह भूमिका मिली। इस फिल्म से करण जौहर ने खलनायक की भूमिका निभाते हुए अपनी पहली फिल्म बनाई। उन्होंने इस भूमिका के लिए केवल 11 रुपये लिए।

निर्देशक ने बताया कि उन्होंने रणबीर कपूर को क्यों चुना

अपनी इस फ्लॉप फिल्म के लिए रणबीर कपूर को चुनने का कारण बताते हुए, फिल्म निर्माता ने पीटीआई को बताया, 'जब मैंने 2006 में यह फिल्म लिखी थी तो मेरी पहली पसंद सैफ अली खान थे। फिर यह आमिर और ऋतिक के पास गई। रणबीर के आने से पहले इस फिल्म पर कई बार चर्चा हुई थी। हमने इसे रणवीर सिंह के साथ बनाने की भी कोशिश की थी, लेकिन हम केवल 40 से 50 करोड़ रुपये ही जुटा पाए।'

अनुराग कश्यप ने ली असफलता की जिम्मेदारी

निर्देशक अनुराग कश्यप ने फिल्म की असफलता की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए स्वीकार किया कि बॉम्बे वेलवेट हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक थी। बॉम्बे वेलवेट के बाद अनुराग कश्यप ने फिर से वापसी की और विक्की कौशल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर एक छोटे बजट की सीरियल किलर थ्रिलर फिल्म रमन राघव 2.0 बनाई।

ये भी पढे़ं-

1974 में गाया था पहला भोजपुरी गीत, छठ गीत से मिली थी शोहरत, 'बिहार कोकिला' का मिला टैग

डेब्यू फिल्म से बनी सुपरस्टार, करियर में नहीं दी एक भी फ्लॉप, अब ग्लैमर की दुनिया से दूर ऐसे बिता रहीं हैं जिंदगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन