1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान से लेकर शाहिद कपूर संग किया काम, '12वीं फेल' में दिखाया दम, अब सड़क पर मोमोज बेच रहा एक्टर

आमिर खान से लेकर शाहिद कपूर संग किया काम, '12वीं फेल' में दिखाया दम, अब सड़क पर मोमोज बेच रहा एक्टर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 03, 2025 11:43 am IST,  Updated : Nov 03, 2025 11:43 am IST

'12वीं फेल' सुपरहिट फिल्म रही और इसकी कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में एक एक्टर नजर आया था, जिसने विक्रांत मैसी ही नहीं बल्कि कई और सितारों के साथ भी काम किया, लेकिन आज ये एक्टर मोमोज बेच रहा है।

Bhupendra Taneja- India TV Hindi
विक्रांत मैसी और भूपेंद्र तनेजा। Image Source : SCREEN GRAB FROM 12TH FAIL

बॉलीवुड में अपनी जगह बनाना आसान नहीं है। फिल्मों में एंट्री मिल जाना सफलता की गारंटी नहीं होती, क्योंकि उसके बाद लगातार काम पाना और टिके रहना कई कलाकारों के लिए बेहद मुश्किल हो जाता है। कई बार मेहनत और टैलेंट के बावजूद एक्टर्स को काम नहीं मिलता और उन्हें गुजारे के लिए अलग रास्ता अपनाना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर की कहानी बता रहे हैं, जिसने बड़े-बड़े बैनर्स की फिल्मों में काम किया, कई फेमस और दिग्गज एक्टर्स के साथ स्क्रीन साझा की, लेकिन अब मजबूरी में सड़क किनारे मोमोज बेचने को विवश हैं।

कौन है ये एक्टर?

यह कहानी है भूपेंद्र तनेजा की, एक ऐसे कलाकार की, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों में छोटे मगर यादगार किरदार निभाए हैं। हाल ही में वे अपनी पत्नी के साथ देहरादून की सड़कों पर मोमोज की रेडी लगाते हुए देखे गए। फिल्मों में अपनी कला का लोहा मनवाने वाले भूपेंद्र तनेजा अब अपने जीवनयापन के लिए यह काम कर रहे हैं। भूपेंद्र तनेजा को आखिरी बार 2023 के अंत में रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने विक्रांत मैसी के साथ एक सीन में लाइब्रेरियन का किरदार निभाया था। ब्राउन कुर्ते में उनका यह छोटा सा रोल दर्शकों को काफी पसंद आया था।

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

भूपेंद्र तनेजा कई सालों से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, विवेक रंजन अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’, और शाहिद कपूर की ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में काम किया है। इसके अलावा वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ में भी नजर आए थे। उनका नाम 2012 की फिल्म ‘रंगरूट’ से भी जुड़ा रहा है।

दुकान का नाम रखा ‘12वीं फेल’

अब भूपेंद्र तनेजा ने देहरादून में अपनी मोमोज की दुकान शुरू की है, जिसका नाम उन्होंने प्यार से ‘12वीं फेल’ रखा है। वे खुद मोमोज बनाते हैं और ग्राहकों को सर्व भी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी इसमें उनका साथ देती हैं। काम की कमी और साइड एक्टर्स को मिलने वाली सीमित कमाई के कारण भूपेंद्र को यह कदम उठाना पड़ा। लेकिन जिस जुनून से वे अब अपने इस नए काम को कर रहे हैं, वही दिखाता है कि सच्चा कलाकार किसी भी परिस्थिति में हार नहीं मानता, चाहे वह कैमरे के सामने हो या सड़क किनारे एक स्टॉल पर।

ये भी पढ़ें: क्या शाहरुख खान ने किया ब्रेड पिट को कॉपी? ट्रोल करने से पहले जान लें सच्चाई

32 करोड़ में बनी फिल्म उड़ा देती है दिमाग के फ्यूज, 440 करोड़ की कमाई कर बनी ब्लॉकबस्टर, जीते 3 नेशनल अवॉर्ड

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन