1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्या शाहरुख खान ने किया ब्रेड पिट को कॉपी? ट्रोल करने से पहले जान लें सच्चाई

क्या शाहरुख खान ने किया ब्रेड पिट को कॉपी? ट्रोल करने से पहले जान लें सच्चाई

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 03, 2025 11:05 am IST,  Updated : Nov 03, 2025 11:05 am IST

शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म टाइटल रिवील किया गया और इसके साछ ही शाहरुख खान का पहला लुक भी लोगों के सामने आ गया। इसे देखने के बाद लोगों कंफ्यूज हो गए हैं और अलग-अलग रिएक्शन साझा कर रहे हैं।

Shah rukh khan brad pitt- India TV Hindi
शाहरुख खान और ब्रैड पिट। Image Source : @OUTROYGEOUS

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किंग' का टाइटल जारी कर दिया गया है। एक्टर के 60वें जन्मदिन को इसके आधिकारिक ऐलान के लिए चुना गया। जैसे ही इसका पहला लुक सामने आया, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। ग्रे बालों और हाथ में बंदूक लिए शाहरुख के नए अवतार ने फैंस को रोमांचित कर दिया, लेकिन साथ ही कई लोगों ने उनके एक आउटफिट की तुलना हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट की फिल्म 'F1' के लुक से कर डाली। कई लोगों को लगा कि शाहरुख खान ने उनके लुक को कॉपी किया है और ऐसे में लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

कहां से आया शाहरुख खान का ये लुक?

फिल्म में शाहरुख का नीले शर्ट और टैन जैकेट वाला लुक, ब्रैड पिट के 'F1' के एक प्रसिद्ध सीन से काफी मिलता-जुलता बताया गया। सोशल मीडिया पर दोनों दृश्यों को साथ दिखाते हुए कई वीडियो वायरल हुए और लोगों ने इसे लेकर अलग-अलग राय दी। कोई इसे प्रेरणा बता रहा था तो कोई कॉपी कह रहा था, लेकिन असल में सच्चाई कुछ और ही थी, जहां लोगों को लग रहा था कि पहले इस लुक को ब्रेड पिट ने अपनाया, वहीं एक शख्स ने खुलासा किया कि इस लुक को ब्रेड पिट से कई साल पहले ही शाहरुख खान ने कैरी किया था।

लोगों को हुई गलतफहमी

एक फैन ने X पर लिखा, 'मैंने शाहरुख को F1 वाले ब्रैड पिट जैसा तैयार होते देखा और ब्रह्मांड ने यह सच कर दिखाया।' वहीं एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, 'शायद यह जानबूझकर किया गया है, ब्रैड पिट के F1 लुक को ट्रिब्यूट देने के लिए।' एक और प्रशंसक ने लिखा, 'अब समझ आया कि F1 में ब्रैड पिट के पास कौन सा ‘लकी कार्ड’ था।' हालांकि कुछ ट्रोल्स ने इसे मजाक का विषय बना लिया। किसी ने लिखा, 'King के कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने शूट से पहले F1 देखी थी,' तो किसी ने कहा, 'छिपाने की कोशिश भी नहीं की गई।'

फैंस ने बताई सच्चाई

फैंस ने तुरंत शाहरुख का बचाव किया और 2017 की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि यह स्टाइल तो पहले से ही शाहरुख का सिग्नेचर लुक रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'लोग ब्रेड पिट की नकल के लिए शाहरुख खान को ट्रोल कर रहे हैं, सच में?' ऐसे में ये साफ है कि शाहरुख खान ही असली ट्रेंड सेटर हैं और उनकी कॉपी सारा जमाना करता है।

फिल्म से जुड़ी जानकारी

'किंग' का निर्माण सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो इससे पहले शाहरुख के साथ सुपरहिट फिल्म 'पठान' (2023) बना चुके हैं। इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में रानी मुखर्जी और राघव जुयाल के होने की भी बात सामने आई है। फिल्म के पहले लुक के सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म की रिलीज डेट अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 32 करोड़ में बनी फिल्म उड़ा देती है दिमाग के फ्यूज, 440 करोड़ की कमाई कर बनी ब्लॉकबस्टर, जीते 3 नेशनल अवॉर्ड

'शकल से 40, अकल से 120', शाहरुख खान के बर्थडे पर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार, पोस्ट देख फैंस बोले- बात तो सच्ची है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन