1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नए साल में मिलेगा इरफान खान की आखिरी फ‍िल्‍म का तोहफा, 14 साल बाद होगी रिलीज

नए साल में मिलेगा इरफान खान की आखिरी फ‍िल्‍म का तोहफा, 14 साल बाद होगी रिलीज

 Published : Dec 30, 2021 02:01 pm IST,  Updated : Dec 30, 2021 02:01 pm IST

Zee5 पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान की आखिरी फिल्म मर्डर ऐट तीसरी मंजिल 302 रिलीज होने वाली है। इसका प्रीमियर 31 दिसंबर को किया जाएगा।

नए साल में मिलेगा...- India TV Hindi
नए साल में मिलेगा इरफान खान की आखिरी फ‍िल्‍म का तोहफा Image Source : TWITTER(ZEE5)

Highlights

  • बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को दुनिया से अलविदा कह दिया था
  • Zee5 पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान की आखिरी फ‍िल्‍म मर्डर ऐट तीसरी मंजिल 302 रिलीज होने वाली है
  • इसका प्रीमियर 31 दिसंबर को किया जाएगा

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान ने 29 अप्रैल 2020 को दुनिया से अलविदा कह दिया था। इस खबर से उनके फैंस को बड़ा धक्का लगा था, लेकिन इसी बीच उनके फैंस के लिए बड़ी खबर आ रही है। दरअसल इरफान खान की एक फिल्म ऐसी भी थी, जो कभी रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन अब ये फिल्म 14 साल बाद रिलीज होने जा रही है। 

Zee5 पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान की आखिरी फ‍िल्‍म मर्डर ऐट तीसरी मंजिल 302 रिलीज होने वाली है। इसका प्रीमियर 31 दिसंबर को किया जाएगा। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में रणवीर शौरी अहम किरदार में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नवनीत बाज सैनी ने किया है। 

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान खान भले ही इस दुनिया से चले गए हो, लेकिन उनके फैंस और परिवार वालों के लिए उनको अक्सर याद करते रहते हैं। पिता के निधन के बाद से ही बाबिल खान लगातार इंस्टाग्राम पर उनसे जुड़ी कई यादों को शेयर करते रहते हैं।

जयपुर में MA की पढ़ाई के दौरान उन्हें NSD में दाखिला लेने के लिए छात्रवृत्ति की पेशकश की गई थी और इस प्रकार, उन्होंने अभिनय की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था।NSD के अंतिम वर्ष में मीरा नायर ने उन्हें बॉलीवुड फिल्म “सलाम बॉम्बे” में एक छोटी सी भूमिका निभाने के लिए चुना। हालांकि, रिलीज के समय उनकी भूमिका में कटौती की गई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन