1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 37 साल के फेमस एक्टर की गई जान, बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत, फैंस को लगा सदमा

37 साल के फेमस एक्टर की गई जान, बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत, फैंस को लगा सदमा

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Sep 12, 2025 02:18 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 04:26 pm IST

37 साल के फेमस चीनी एक्टर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग से गिरकर उनकी मौत हो गई है। इस घटना से फैंस हैरत में पड़ गए हैं और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनका चहेता एक्टर ऐसे कैसे जा सकता है।

Alan Yu Menglong- India TV Hindi
एलन यू मेंगलोंग Image Source : INSTAGRAM /@ALANYU0615

चीनी अभिनेता एलन यू मेंगलोंग का 37 साल की उम्र में बीजिंग में एक इमारत से गिरने के कारण निधन हो गया। यह दुखद घटना 11 सितंबर को हुई, जिसकी पुष्टि उनकी प्रबंधन टीम ने उसी दिन चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर एक आधिकारिक बयान जारी कर की। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने किसी भी आपराधिक साजिश से इनकार किया है। एक्टर की मौत से इंडस्ट्री और परिवार वाले दुख में डूबे हुए हैं। एक्टर के फैंस भी इस घटना से हैरत में हैं और समझ नहीं पा रहे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ है।

मौत के बाद जारी किया गया बयान

बयान में कहा गया, 'गहरे दुख के साथ हम सूचित कर रहे हैं कि हमारे प्रिय मेंगलोंग का 11 सितंबर को एक दुखद दुर्घटना में निधन हो गया। पुलिस ने किसी भी आपराधिक संलिप्तता से इनकार किया है। हम आशा करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार व दोस्तों को इस कठिन समय में शक्ति मिले।' अभिनेता के निधन की खबर से मनोरंजन जगत और प्रशंसकों के बीच गहरा शोक फैल गया है। सोशल मीडिया पर दुनियाभर से फैंस ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलियां दीं।

शॉक में फैन

एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) उपयोगकर्ता ने लिखा, 'मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि यह सच है। मैं चाहता था कि ये सिर्फ अफवाह हो। यू मेंगलोंग ने 'टीएमओपीबी' में बाई जेन के रूप में बेहतरीन काम किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वह सिर्फ 37 साल के थे, जीवन सचमुच बहुत छोटा है।'

फैन का रिएक्शन

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह बहुत अचानक हुआ और सब लोग सदमे में हैं। अब भी भरोसा नहीं हो रहा... शांति से विश्राम करो, यू गे। आशा है तुम उस खूबसूरत जगह पर हो।'

कैसा रहा करियर

एलन यू मेंगलोंग ने अपने अभिनय करियर में कई हिट टेलीविजन ड्रामा में काम किया था। IMDb के अनुसार, उनकी प्रमुख ड्रामों में 'द लीजेंड ऑफ व्हाइट स्नेक', 'इटरनल लव', 'लव गेम इन इस्टर्न फैंटेसी', 'ऑल आउट ऑफ लव शामिल हैं।' अपने अभिनय के लिए उन्हें कई प्रशंसा मिली। खासतौर पर 'द लीजेंड ऑफ व्हाइट स्नेक' में उनके अभिनय के लिए उन्हें गोल्डन बड नेटवर्क फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड्स में ‘ब्रेकथ्रू एक्टर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार भी मिला था।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में एंट्री के साथ ही बने स्टार, फिर अचानक गायब हुए ये 5 सितारे, कोई 20 तो कोई 30 साल से लापता

'आपने मसाला लगाया', सुप्रीम कोर्ट से कंगना रनौत को बड़ा झटका, वापस लेनी पड़ी याचिका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन