1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 777 Charlie: '777 चार्ली' के लीड एक्टर Rakshit Shetty और Sangeetha Sringeri ने मुंबई में किया फिल्म का प्रमोशन

777 Charlie: '777 चार्ली' के लीड एक्टर Rakshit Shetty और Sangeetha Sringeri ने मुंबई में किया फिल्म का प्रमोशन

 Published : Jun 05, 2022 06:57 pm IST,  Updated : Jun 05, 2022 06:57 pm IST

कन्नड़ भाषा में बनी और कई भाषाओं में डब होकर रिलीज होने जा रही फिल्म '777 चार्ली' लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है।

777 Charlie- India TV Hindi
777 Charlie Image Source : TWITTER/ @SWAYAMD71945083

दिन प्रतिदिन दक्षिण भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता हिंदी फिल्में देखने वाले दर्शकों मे तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में मूल कन्नड़ भाषा में बनी और कई भाषाओं में डब होकर रिलीज होने जा रही फिल्म '777 चार्ली' भी लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। कल मुंबई में फिल्म के कलाकार रक्षित शेट्टी, संगीता सृंगेरी, राज बी शेट्टी, विजय विक्रम वर्मा (बिग बॉस की आवाज) और गायक स्वरूप खान ने फिल्म का प्रमोशन किया।

UFO ने‌ फिल्म '777 चार्ली' के हिंदी वर्जन को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज करने का बीड़ा उठाया है। वहीं फिल्म को मलयालम भाषा में रिलीज करने के अधिकार अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारण के पास सुरक्षित हैं। निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज इसे तमिल में वितरित करेंगे जबकि तेलुगू भाषा में फ़िल्म‌ के वितरण अधिकार अभिनेता राणा दग्गुबाटि के पास हैं।

उल्लेखनीय है कि फ़िल्म में बतौर एक्टर काम करने के अलावा रक्षित शेट्टी ने जी. एस. गुप्ता के साथ साझा तौर पर इस फ़िल्म का निर्माण भी किया है।

बतौर निर्देशक किरणराज के. की‌ यह पहली फ़िल्म होगी। एक अनूठे विषय पर बनी फ़िल्म '777 चार्ली'  10 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'777 चार्ली'  दिल को छू लेनेवाली एक रोमांचक फ़िल्म है जो कॉमेडी और ड्रामा से भी भरपूर है।

ये भी पढ़ें - 

Shah Rukh Khan हुए कोविड पॉजिटिव, बॉलिवुड पर फिर मंडराया कोरोना का साया

Karan Johar की बर्थडे पार्टी में हुआ कोरोना विस्फोट, कोविड पॉजिटिव पाए गए  50 गेस्ट!

Samrat Prithviraj Box Office: 'सम्राट पृथ्वीराज' ने दूसरे दिन किया बेहतर प्रदर्शन, कमाए 23 करोड़ रुपये

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन