1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नानू की गोद में आदिया तो कृष्णा को उठाए दिखे दादू, महफिल को टुकुर-टुकुर निहार रहे थे ईशा अंबानी के क्यूटीज

नानू की गोद में आदिया तो कृष्णा को उठाए दिखे दादू, महफिल को टुकुर-टुकुर निहार रहे थे ईशा अंबानी के क्यूटीज

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jul 04, 2024 08:47 am IST,  Updated : Jul 04, 2024 10:38 am IST

राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी से पहले कई रस्में होने वाली हैं। इसकी शुरुआत बीते दिन मामेरू सेरेमनी से शुरू हो गई है। बीते दिन हुए इस इवेंट में अंबानी परिवार झाया रहा। इसमें नानू मुकेश अंबानी की गोद में आदिया तो कृष्णा को दादू अजय पिरामल उठाए दिखे।

mukesh Ambani Ajay piramal- India TV Hindi
ईशा अंबानी के बच्चों के साथ मुकेश अंबानी और अजय पिरामल। Image Source : INSTAGRAM

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 8 दिन बाद दूल्हा बनेंगे और अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे। पूरा अंबानी परिवार अनंत और राधिका की शादी की तैयारियों लगा हुआ है और शादी की रस्में भी धूम-धाम से शुरू हो गई हैं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद 'मामेरू' सेरेमनी का बुधवार को आयोजन हुआ। काफी ग्रैंड अंदाज में ये सेलिब्रेशन किया गया। इस खास मौके पर अंबानी फैमिली शानदार अंदाज में नजर आई। इस रस्म की तस्वीरें और वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं और लोग इन्हें बार-बार देख रहे हैं। अंबानी फैमिली के इस मेगा इवेंट में राधिका मर्चेंट के अलावा ईशा अंबानी के दोनों बच्चे भी छाए रहे। आदिया और कृष्णा दादा और नाना की गोद में मस्ती करते नजर आए। इसकी झलक वीडियो में देखने को मिली है। 

भव्य तरीके से हुआ आयोजन

बीते दिन 3 जुलाई को अंबानी परिवार ने एंटीलिया में अनंत-राधिका की मामेरू रस्म का भव्य तरीके से आयोजन किया। गुजराती रीति-रिवाजों के हिसाब से इसी कार्यक्रम के साथ ही शुभ विवाह की शुरुआत हुई। इसमें दूल्हा-दुल्हन के मामा शादी से पहले उन्हें गिफ्ट देते हैं और इसके बाद दूल्हा-दुल्हन उनसे आशीर्वाद लेते हैं। इस इवेंट में मीडिया से मुकेश अंबानी और उनके समधी अजय पिरामल मीडिया से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान उनकी गोद में ईशा अंबानी के बच्चे नजर आए। नानू मुकेश अंबानी की गोद में ईशा की बेटी आदिया दिखीं तो वहीं बेटे कृष्णा को दादू अजय पिरामल उठाए दिखे। बता दें, ईशा अंबानी के दोनों बच्चे आईवीएफ के जरिए हुए हैं और ये जुड़वा हैं। 

ईशा अंबानी के बच्चों का दादू-नानू से बॉन्ड

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुकेश और अजय दोनों ही बच्चों को बेहद प्यार से कैरी करते दिख रहे हैं। बच्चे भी उनकी गोद में काफी मस्ती कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर जाहिर हो रहा है कि ईशा अंबानी के क्यूट किड्स की दादा और नाना दोनों से ही अच्छी बॉन्डिंग है। यही वजह है कि वो उनके साथ बेहद कंफर्टेबल दिख रहे हैं। ईशा अंबानी भी अपने पापा मुकेश और ससुर अजय पिरामल के साथ नजर आ रही हैं।

यहां देखें वीडियो 

पहले की गई ये रस्में

बता दें, अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत के मौके पर अंबानी परिवार ने मामेरू रस्म से ठीक एक दिन पहले मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर पालघर इलाके से आए 50 से ज़्यादा वंचित जोड़ों के लिए ‘सामूहिक विवाह’ का आयोजन किया। शादी का यह समारोह रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में आयोजित किया गया था। अब अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को सात फेरे लेंगे और शादी के बंधन में बंध कर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन