1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. AK vs RK: इस सुपरस्टार संग छिड़ेगी रणबीर कपूर की जंग, वाइफ आलिया भट्ट ने किया बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान

AK vs RK: इस सुपरस्टार संग छिड़ेगी रणबीर कपूर की जंग, वाइफ आलिया भट्ट ने किया बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 11, 2025 03:59 pm IST,  Updated : Mar 11, 2025 03:59 pm IST

आलिया भट्ट ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक बेहद दिलचस्प पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पति रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस पोस्ट के जरिए आलिया ने बताया कि रणबीर की एक बड़े सुपरस्टार से जंग छिड़ने वाली है। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Ranbir Kapoor- India TV Hindi
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट Image Source : INSTAGRAM

रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन आलिया भट्ट के साथ ऐसा नहीं है। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर ना सिर्फ एक्टिव रहती हैं, बल्कि अपने और पति रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से जुड़ी जानकारी शेयर करना भी नहीं भूलतीं। अब आलिया ने पति रणबीर के एक और अपकमिंग प्रोजेक्ट का खुलासा किया है, जिसके अनुसार अब रणबीर बॉलीवुड के एक बड़े सुपरस्टार के साथ नजर आएंगे। हाल ही में आलिया ने रणबीर के नए प्रोजेक्ट का खुलासा किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।

रणबीर-आमिर साथ आएंगे नजर

रणबीर कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं। मंगलवार को, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों के साथ इसे लेकर एक अपडेट साझा किया। उन्होंने बताया कि रणबीर और आमिर एक प्रोजेक्ट पर साथ काम करने वाले हैं, जिसके बारे में जानकारी, 12 मार्च को दी जाएगी। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह आमिर और रणबीर की फोटो वाला पोस्टर पकड़े हुए हैं।

आलिया के पोस्ट ने मचाई हलचल

पोस्टर में रणबीर और आमिर के कोलैबोरेशन को "अल्टीमेट ब्लॉकबस्टर" बताया गया है और यह भी कहा गया है कि वे स्क्रीन पर "सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता" पेश करेंगे। पोस्ट शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा- 'सर्वश्रेष्ठ की लड़ाई! मेरे दो पसंदीदा अभिनेता एक दूसरे के खिलाफ। कुछ बहुत ही रोमांचक होने वाला है। जानकारी के लिए बने रहें… कल और जानकारी देंगे। मुझे पता है कि आपको यह उतना ही पसंद आएगा जितना मुझे आया!'

पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट

आलिया के पोस्ट पर अब यूजर्स के कमेंट की बाढ़ आ गई है। कई ने कमेंट करते हुए रणबीर-आमिर के अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। एक यूजर ने कमेंट में लिखा - 'हे भगवान! मुझसे तो इंतजार ही नहीं हो रहा।' एक अन्य ने लिखा- 'मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।' एक और यूजर लिखता है- 'मेरे दोनों फेवरेट एक्टर, एक साथ। ये कब आ रहा है?'

लव एंड वॉर में आलिया-रणबीर

दूसरी तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में साथ दिखाई देंगे, जिसमें विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा रणबीर इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके ज्यादातर हिस्से की शूटिंग हो चुकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन