1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान के बेटी-दामाद ने फेरों से पहले खेला फुटबॉल, सामने आया वर्कआउट वीडियो

आमिर खान के बेटी-दामाद ने फेरों से पहले खेला फुटबॉल, सामने आया वर्कआउट वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 09, 2024 03:47 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 05:04 pm IST

आयरा खान और नुपुर शिखरे की ग्रैंड वेडिंग के फंक्शन उदयपुर में जारी हैं। कपल अपने शादी के हर पल को सेलिब्रेट कर रहा है। बीते दिन पजामा पार्टी रखी गई और ठीक इसके अगले दिन ही नुपुर और आयरा एक साथ फुटबॉल खेलते दिखे।

Ira khan, nupur Shikhare- India TV Hindi
आयरा खान और नुपुर शिखरे। Image Source : INSTAGRAM

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने हाल में ही अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की। अब आयरा खान उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग करने वाली हैं। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन से ठीक पहले उन्होंने कई प्री-वेडिंग फंक्शन्स का आयोजन किया। पूरा परिवार और करीबी दोस्त इन प्रीवेडिंग फंक्शन में नाचते-झूमते नजर आ रहे हैं। बीते दिन कपल ने अपने करीबियों के लिए पजामा पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में नुपुर शिखरे का अलग ही जलवा देखने को मिला। इसके ठीक बाद ही अगले दिन यानी आज का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कपल फिटनेस का पूरा ध्यान रखते नजर  रहा है। 

आयरा और नुपुर ने खेला फुटबॉल

सामने आए वीडियो में शादी से पहले आमिर खान के बेटी दामाद फुटबॉल खेलते नजर आए। दोनों ही शादी के फंक्शन्स के बीच अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। आयरा खान और नुपुर शिखरे एक साथ फुटबॉल कोर्ट में अपने दोस्तों के साथ खेलते दिखे। इससे पहले भी दोनों के पुशअप करने और वर्कआउट करने की तस्वीरें सामने आई थी। इससे साफ हुआ कि शादी के फंक्शन एक तरफ और फिटनेस एक तरफ। 

यहां देखें वीडियो

लंबा चलेगा सेलिब्रेशन

बता दें, 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज के ठीक बाद आमिर खान का पूरा परिवार और नुपुर शिखरे का परिवार 5 जनवरी को उदयपुर पहुंच गया। उदयपुर में 10 जनवरी तक लगातार शादी के कई फंक्शन रखे गए हैं। इस शादी में कई करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए हैं। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन के बाद दोनों परिवार मुंबई लौटेंग और 13 जनवरी को नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र में एक रिसेप्शन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें इंडस्ट्री के अलावा राजनीतिक और इंडस्ट्रलिस्ट लोग भी शामिल होंगे। 

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब एक दूजे के हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: 'पुष्पा 2' से लेकर 'कांतारा: चैप्टर 1' तक, 5 पैन इंडिया फिल्में जिसे देखने के लिए बेकरार हैं फैंस

फरहान अख्तर को इस नाम से बुलाती हैं सौतेली मां शबाना आजमी, खास मौके पर किया जग जाहिर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन