1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान ने अपने बेटे आजाद के साथ कुछ ऐसे उठाया आम का लुत्फ कि आपका भी कर जाएगा इसे खाने का मन

आमिर खान ने अपने बेटे आजाद के साथ कुछ ऐसे उठाया आम का लुत्फ कि आपका भी कर जाएगा इसे खाने का मन

 Published : Apr 20, 2022 12:41 pm IST,  Updated : Apr 20, 2022 12:41 pm IST

सुपरस्टार की इन फोटो को देखकर उनके फैंस जमकर पिता और बेटे की जोड़ी पर अपना प्यार लुटा रहें है। 

aamir khan- India TV Hindi
aamir khan Image Source : AAMIR KHAN PRODUCTION TWITTER

आमिर खान जो अपनी जेनेरेशन के सबसे वर्सेटाइल सुपरस्टार हैं, उन्होंने हाल ही में इंटरनेट पर अपने एक वीडियो से तहलका मचा दिया है। दरअसल, सुपर स्टार अपनी इस लेटेस्ट वीडियो में अपने क्यूट बेटे आजाद के साथ आम के मजे ले रहे हैं। 

हुमा कुरैशी अपकमिंग बायोपिक में भारत की पहली होम शेफ तरला दलाल की भूमिका में आएंगी नजर

ऐसे में पिता-बेटे की इस जोड़ी को मैंगो बिंज करते देखा जा सकता है, जिसमें आम की भरी हुई प्लेट देखते ही दोनों हाथों से टूट पड़े। आमिर का यह विजुअल उनके फैन्स को बेहद दिलचस्प लग रहा है, क्योंकि आमिर और आजाद का आम खाता हुआ, यह पल कैंडिड है।

रणबीर-आलिया की शादी: रणबीर ने ब्राइड्समेड्स को 12 लाख रुपये देने का किया वादा! जानें क्या है माजरा

इस वीडियो को सोशल मीडिय पर पोस्ट करते हुआ आमिर खान प्रोडक्शंस ने कैप्शन में लिखा है, " क्या आपने भी तक अपने परिवार के साथ कुछ इस तरह से आम का लुत्फ उठाया है?'

सुपरस्टार की इन फोटो को देखकर उनके फैंस जमकर पिता और बेटे की जोड़ी पर अपना प्यार लुटा रहें है। वर्कफ्रंट की बात करें तो लंबे समय से आमिर खान बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन जल्द ही वो लाल सिंह चड्ढा के साथ कमबैत करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन