1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी के मेहंदी फंक्शन में दिखा आमिर खान का अतरंगा अवतार, बेटों को नचाने वाला वीडियो वायरल

बेटी के मेहंदी फंक्शन में दिखा आमिर खान का अतरंगा अवतार, बेटों को नचाने वाला वीडियो वायरल

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jan 05, 2024 03:47 pm IST,  Updated : Jan 05, 2024 03:47 pm IST

आमिर खान की बेटी की शादी बीते मंगलवार को हो गई। आयरा की शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। अब आयरा की शादी के फंक्शन्स के कई वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जो उनकी मेहंदी फंक्शन से जुड़ा हुआ है।

Aamir khan, Aamir khan daughter- India TV Hindi
आमिर खान का अतरंगा अवतार। Image Source : INSTAGRAM

आमिर खान की बेटी आयरा ने मंगलवार को रोजिस्टर्ड मैरिज की। आमिर के साथ ही उनकी दोनों एक्स वाइफ भी शादी में मौजूद रहीं। उनके अलावा आयरा के भाई जुनैद और आजाद भी शादी में शामिल हुए। शादी से पहले कई प्री-वेडिंग फंक्शन्स भी रखे गए थे। इनमें संगीत-मेहंदी शामिल हैं। शादी के बाद अब इन फंक्शन्स के वीडियो सामने आ रहे हैं। हाल में ही मेहंदी सेरेमनी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आमिर खान का अतरंगा अवतार देखने को मिल रहा है। वो अपने बेटे जुनैद और आजाद के साथ मजाक मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो में दिखा अतरंगा अवतार

हाल में ही सामने आए वीडियो में आमिर खान 'मेरी बहनिया बनेगी दुल्हनिया' पर डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में आमिर खान के साथ किरण राव और उनके छोटे बेटे आजाद भी डांस करते नजर आ रहे हैं। एक सिंगर माइक पर गाना गा रही हैं। इसी बीच आमिर एक्साइटेड होकर बड़े बेटे जुनैद को आवाज लगाते हैं और उन्हें भी डांस करने के लिए कहते हैं। जुनैद शर्माते हैं तो वो उनके पास सिंगर को लेकर पहुंच जाते हैं और उन्हें भी डांस करने को कहते हैं। वीडियो देखकर साफ जाहिर हो रहा है कि आमिर खान अपनी बेटी की शादी के फंक्शन्स खूब एंजॉय कर रहे हैं। 

यहां देखें वीडियो

अभी बाकी हैं शादी के कई और फंक्शन 

बता दें, 5 जनवरी को फिर उदयपुर में भी डेस्टिनेशन वेडिंग की जायेगी, जहां नूपुर और आयरा के दोस्त शामिल होंगे। इसके ठीक एक हफ्ते बाद 13 जनवरी को BKC जियो सेंटर में बॉलिवुड, साउथ और राजनीति से जुड़े कुछ लोगों को निमंत्रण देकर ग्रैंड रिसेप्शन दिया जायेगा।

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब एक दूजे के हो गए हैं। 

ये भी पढ़ें: रिया चक्रवर्ती की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी CBI

'झलक दिखला जा' में होगी 6 वाइल्डकार्ड एंट्री, 'अनुपमा' के बेटे से लेकर कंटेस्टेंट बनेंगी युजवेंद्र चहल की पत्नी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन