1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी कपूर के पेड्डी सीन्स को क्या बोल गईं आशिकी की हीरोइन, बोलीं- 'हमेशा से रहा है यही ट्रेंड'

जाह्नवी कपूर के पेड्डी सीन्स को क्या बोल गईं आशिकी की हीरोइन, बोलीं- 'हमेशा से रहा है यही ट्रेंड'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Jun 08, 2026 11:43 am IST,  Updated : Jun 08, 2026 11:43 am IST

जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी में दिखाए गए उनके सीन्स को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है। अब आशिकी की हीरोइन ने भी इसको लेकर अपनी बात रखी है।

Anu Agrawal- India TV Hindi
अनु अग्रवाल Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@ANUAGRAWAL

जाह्नवी कपूर की फिल्म पेड्डी बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले ही दिन 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही थी। अब तक फिल्म ने 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। लेकिन पेड्डी फिल्म में जाह्नवी कपूर के सीन्स को लेकर काफी बवाल मचा है और लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। बीते दिनों पेड्डी फिल्म के डायरेक्टर ने माफी भी मांगी थी। अब आशिकी फिल्म स्टारर एक्ट्रेस अनु अग्रवाल ने भी इस मामले को लेकर अपनी बात रखी है। साथ ही ये भी बताया कि फिल्मी दुनिया में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करना कोई नया नहीं है बल्कि ये हमेशा से होता रहा है। 

सबूत के साथ शेयर किया पोस्ट

अनु ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपनी बात के सबूत में एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। स्क्रीन पर महिलाओं के बेहतर प्रतिनिधित्व की मांग करने वाले दर्शकों की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सार्थक बदलाव के लिए फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोगों की जवाबदेही आवश्यक है। उन्होंने लिखा, 'पेड्डी को लेकर हाल ही में हुई चर्चाओं ने मुझे बहुत पहले लिए गए अपने एक फैसले की याद दिला दी। मैं आज के दर्शकों की सराहना करती हूं कि वे खुलकर बोल रहे हैं और महिलाओं के चित्रण में अधिक गरिमा की मांग कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदारी सिर्फ दर्शकों की नहीं है। न ही यह सिर्फ फिल्म निर्माताओं की है।' इस विचार को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'यह जिम्मेदारी हम अभिनेताओं की भी है। 30 साल से भी अधिक समय पहले, आशिकी के बाद, मैंने फिल्म साइन करने से पहले कहानी सुनना अनिवार्य कर दिया था। महिलाओं का वस्तुकरण आम बात थी। मैंने उस चलन के खिलाफ अभिनय करने का फैसला किया। मैंने जो फिल्में कीं, वे उस फैसले की गवाह हैं। कई मायनों में, यही एक कारण है कि मैंने अंततः फिल्मों से दूरी बना ली।'

डायरेक्टर को भी मांगनी पड़ी माफी

बता दें कि राम चरण स्टारर फिल्म पेड्डी बीते 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जाह्नवी के साथ दिव्येंदु शर्मा ने भी दमदार रोल प्ले किया है। फिल्म में राम चरण ने एक स्पोर्ट्स एथलीट का रोल प्ले किया है। साथ ही जाह्नवी का रोल बहुत छोटा है लेकिन उन्हें सीन्स में काफी ऑब्सीन दृश्य दिखाए गए हैं। महिलाओं की बॉडी को ऑब्जेक्टिफाई करने को लेकर जब फिल्म की आलोचना हुई तो डायरेक्टर बुचि बाबु सना ने माफी भी मांगी है। उन्होंने एक पोस्ट कर फिल्म में फिल्माए गए सीन्स को लेकर सफाई भी दी थी। 

ये भी पढ़ें-सुभाष घई की फिल्म ताल जो रही थी सुपरहिट, गाने भी वायरल, लेकिन IMDB रेटिंग है बेहद कम, अब सीक्वल के चर्चे

बंटवारे की दर्दनाक दास्तां बताएगी इम्तियाज अली की फिल्म, रिलीज से पहले किया अटारी बॉर्डर का दौरा, एआर रहमान भी रहे मौजूद

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन