1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जावेद जाफरी की पत्नी के साथ करोड़ों रुपयों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

जावेद जाफरी की पत्नी के साथ करोड़ों रुपयों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 Reported By: Saket Rai, Written By: Shyamoo Pathak
 Published : May 15, 2026 07:15 am IST,  Updated : May 15, 2026 07:24 am IST

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी की पत्नी से करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला निवेश के नाम पर 16.24 करोड़ रुपयों की ठगी करने से जुड़ा है।

javed jaffrey- India TV Hindi
जावेद जाफरी और उनके बेटे मीजान जाफरी Image Source : IMAGE SOURCE-INSTAGRAM@VIRALBHAYANI

हिंदी फिल्म अभिनेता जावेद  जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने जानकारी दी है कि जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ कारोबारी निशित पटेल ने कथित तौर पर 16.24 करोड़ रुपयों की ठगी की है। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में निशीत पटेल,महेश पाटिल,रुपेश,सागर मेहता,देवेंद्र पड़वल और अन्य के खिलाफ BNS की धारा 318(4),319(2),336(2),336(3), 338,340(2),341(1),61(2)  और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

मामले में बने कुल 6 आरोपी

जानकारी के मुताबिक इस धोखाधड़ी मामले में बीएमसी के सहायक आयुक्त महेश पाटिल समेत कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने खुद को बड़े बिल्डरों और सरकारी अधिकारियों से जुड़ा बताकर न केवल हबीबा जाफरी और उनके परिवार बल्कि कई अन्य कलाकारों, रिश्तेदारों और प्रभावशाली लोगों को भी करोड़ों रुपये के निवेश के नाम पर जाल में फंसाया। निशीत पटेल को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उसे 19 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फिल्मों में परिवार की लंबी विरासत

जावेद जाफरी फिल्मों में करीब 30 से साल से काम कर रहे हैं और अब तक दर्जनों सुपरहिट फिल्मों में कई अहम किरदार निभाए हैं। जावेद के पिता जगदीप भी फिल्मी दुनिया के बड़े कलाकार रहे हैं और उन्होंने कमाल का काम किया है। इसके बाद जावेद ने 1985 में फिल्म मेरी जंग से पहचान हासिल की और अपनी जबरदस्त कॉमेडी टाइमिंग के लिए पहचान हासिल की। इसके लिए उनकी फिल्में 3 ईडियट्स, धमाल, सलाम नमस्ते और सिंग इज किंग आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। जावेद एक बेहतरीन वॉइस आर्टिस्ट भी हैं और अपनी कमाल की रेंज के लिए पहचाने जाते हैं। जावेद ने कई अंग्रेजी और दूसरी भाषाओं के किरदारों की भी डबिंग की है। अब जावेद के बेटे मीजान भी बॉलीवुड में अपनी पहचान तलाश रहे हैं। बीते दिनों जावेद के साथ फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अपने बेटे मीजान के साथ स्क्रीन भी शेयर की थी। इस फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह ने लीड रोल निभाया था। 

 

ये भी पढ़ें- हॉरर-कॉमेडी के बीच शिक्षा व्यवस्था पर कटाक्ष, जानें कैसी है 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जॉम्बीज

'धुरंधर: द रिवेंज' ओटीटी पर धूम मचाने को तैयार, जानें कब-कहां स्ट्रीम होगी रणवीर सिंह की फिल्म?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन