1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. John Abraham COVID-19 News: जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, दोनों लगवा चुके हैं Vaccine

John Abraham COVID-19 News: जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव, दोनों लगवा चुके हैं Vaccine

 Published : Jan 03, 2022 09:39 am IST,  Updated : Jan 03, 2022 04:48 pm IST

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रूचल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

John Abraham COVID-19 News- India TV Hindi
जॉन अब्राहम (फाइल फोटो) Image Source : TWITTER

Highlights

  • जॉन और उनकी पत्नी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है
  • तीन दिन पहले किसी के संपर्क में आए थे
  • दोनों ने कोविड की टीका ले रखा है

John Abraham COVID-19 News: महाराष्ट्र में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रूचल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्टर ने यह जानकारी शेयर की है। हालांकि अभी दोनों की स्थिति ठीक बताई जा रही है, चिंता की कोई बात नहीं है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कोविड वैक्सीन लगवाई हुई है। अभी हालही में करीना कपूर खान, मृणाल ठाकुर, अर्जुन कपूर आदि सेलेब्स कोविड पॉजिटिव हुए थे।

जॉन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैं तीन दिन पहले किसी के संपर्क में आया था। बाद में उसके कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में पता चला। इसके बाद मैं और प्रिया ने टेस्ट कराया जिसमें हमारी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम लोग क्वारंटाइन हैं ताकि किसी के संपर्क में ना आएं। हम दोनों वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं इसलिए हल्के लक्षण हैं। कृपया स्वस्थ रहें और मास्क पहनें।"

कोरोना की चपेट में आईं मृणाल ठाकुर, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

John Abraham COVID 19
Image Source : INSTAGRAM/JOHN ABRAHAMजॉन अब्राहम की इंस्टाग्राम पोस्ट

2022 में जॉन की फिल्में होने वाली हैं रिलीज!

पिछले साल इनकी ‘मुंबई सागा’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ जैसी फिल्में आई। इस साल भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक फिल्म ‘अटैक’ है जिसकी जो 28 फरवरी 2022 को रिलीज हो सकती है। हालांकि, एक बार फिर कई राज्य कोरोना की चपेट में हैं इसलिए रिलीज डेट टल भी सकती है। विगत कई सालों से कोरोना के कारण फिल्म इंडस्ट्री का अर्थव्यवस्था डगमगा गया है।

अल्लू अर्जुन ने बॉलीवुड एंट्री पर दिया ये जवाब, जिसका फैंस को था बेसब्री से इंतजार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन