1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस एक्टर के पिता क्रिश्चियन, मां सिख तो भाई है मुस्लिम, हिंदू एक्ट्रेस से रचाई है शादी

इस एक्टर के पिता क्रिश्चियन, मां सिख तो भाई है मुस्लिम, हिंदू एक्ट्रेस से रचाई है शादी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 05, 2025 02:42 pm IST,  Updated : Apr 05, 2025 02:42 pm IST

टीवी सीरियल्स में साइड रोल करने के बाद इस एक्टर ने बॉलीवुड का रुख किया और आज बॉलीवुड के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते हैं। वैसे तो इन्होंने कई शानदार फिल्में कीं, लेकिन 2023 में रिलीज हुई एक फिल्म के लिए इन्होंने खूब तारीफें बटोरीं। ये अभिनेता अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी बेबाकी के लिए भी काफी मशहूर हैं।

Vikrant Massey- India TV Hindi
इस एक्टर ने टीवी से शुरू किया था एक्टिंग करियर। Image Source : INSTAGRAM

बी-टाउन में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और आज बॉलीवुड में सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। कई तो ऐसे भी कलाकार हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर साइड रोल किए और बॉलीवुड फिल्मों में लीड रोल के साथ दर्शकों से तारीफें बटोरीं। आज हम एक ऐसे ही अभिनेता की बात करेंगे, जिसने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की और अब फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुके हैं। फिल्मों के साथ-साथ ये ओटीटी का भी जाना-माना नाम हैं और ओटीटी की सबसे सफल क्राइम-थ्रिलर सीरीज का हिस्सा रहे हैं। ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि '12th फेल' एक्टर विक्रांत मैसी हैं। विक्रांत मैसी एक मल्टी-फेथ फैमिली से हैं।

पिता ईसाई धर्म को मानते हैं और मां सिख हैं

विक्रांत मैसी खुद अपने परिवार के धार्मिक विश्वास पर बात कर चुके हैं। उनके अनुसार, वह एक ऐसे मल्टी-फेथ परिवार से हैं। अभिनेता के पिता ईसाई धर्म को मानते हैं, उनकी मां सिख हैं और एक भाई इस्लाम में परिवर्तित हो चुका है। वहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री शीतल ठाकुर हिंदू हैं। विक्रांत मैसी ने समदिश के शो अनफिल्टर्ड में इसके बारे में बात की और कहा था कि बड़े होने के दौरान उन्होंने अपने घर में सभी धर्म और धर्म पर होने वाली चर्चाएं और बहस देखी हैं।

बहु-धर्मी परिवार से आते हैं विक्रांत

विक्रांत ने इसके बारे में बात करते हुए कहा था- 'मेरी मां सिख हैं। मेरे पिता चर्च जाने वाले ईसाई हैं। वह सप्ताह में दो बार चर्च जाते हैं। मैंने बहुत छोटी उम्र से ही धर्म और आध्यात्मिकता से जुड़ी कई समस्याओं को देखा है। मेरे दूर के रिश्तेदारों ने मेरे पिता से सवाल किया। उन्होंने उनसे पूछा, ‘आप इसकी अनुमति कैसे दे सकते हैं?’ मेरे पिता ने कहा, ‘यह आपका कोई काम नहीं है। वह मेरा बेटा है, वह केवल मेरे प्रति जवाबदेह है, उसे जो भी पसंद हो उसे चुनने का पूरा अधिकार है।' यह सब अनुभव करने के बाद, विक्रांत का मानना है कि धर्म “मानव निर्मित” है।

इन टीवी शोज और फिल्मों में किया काम

विक्रांत मैसी के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। विक्रांत ने 2007 में 'धूम मचाओ धूम' अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने आमिर हसन का किरदार निभाया। इसके बाद, अभिनेता 'बालिका वधू', 'धरम वीर' और 'कुबूल है' जैसे शोज में नजर आए। इसके बाद विक्रांत ने फिल्मों में अपना करियर आजमाने का फैसला लिया। उन्होंने 'लुटेरा' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाओं से शुरुआत की, इसके बाद 'छपाक', '12वीं फेल', लोकप्रिय क्राइम ड्रामा सीरीज 'मिर्जापुर' जैसे अन्य शोज और फिल्मों से तारीफें बटोरीं। विक्रांत अब फिल्मी दुनिया और ओटीटी का जाना-माना नाम बन चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन