1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Adipurush Ram Siya Ram Song out: कण-कण में गूंजेगा 'राम सिया राम', 'आदिपुरुष' के इस नए गाने को सुन हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Adipurush Ram Siya Ram Song out: कण-कण में गूंजेगा 'राम सिया राम', 'आदिपुरुष' के इस नए गाने को सुन हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : May 29, 2023 12:07 pm IST,  Updated : May 29, 2023 12:07 pm IST

'आदिपुरुष' का गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लोगों को ये गाना बहुत पंसद आ रहा है, फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के रिलीज होने के पहले ही लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर एक अलग माहौल बन गया है।

Adipurush Ram Siya Ram Song out you will be mesmerized listening to this new song prabhas kriti sano- India TV Hindi
Adipurush Ram Siya Ram Song out Image Source : ADIPURUSH

Adipurush Ram Siya Ram Song Out: फिल्म 'आदिपुरुष' और उसके स्टार कास्ट काफी समय से सुर्खियां में बने हुए हैं। इतने विवादों के बाद भी फिल्म के ट्रेलर और अब पहले गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फिल्म के पहले गाने का लोगों को बेसब्री से इंतजार था और आज ये गाना रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के लिरिक्स और म्यूजिक इतना कमाल है कि सुनने वाले के रौंगेट खड़े हो जाएं, लोग इस गाने के तारीफों के पुल बांध रहे हैं।  

सोशल मीडिया पर 'राम सिया राम' ने मचाई धूम - 

'आदिपुरुष' (Adipurush New Song Out) के 'राम सिया राम' गाने के लिरिक्स ने कमाल कर दिया है। म्यूजिक के एक-एक शब्द इस भक्ति गीत को और मधुर बना दिया है। 'राम सिया राम' सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म 'आदिपुरुष' का यह गाना मशहूर गीतकार मनोज मुंतसिर शुक्ला ने लिखा है और सचेत–परंपरा ने गाया है। बता दें कि पैन इंडिया स्टार प्रभास ने कल ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर खुद फिल्म 'आदिपुरुष' के नए गाने की जानकारी फैंस को दी थी और तब से फैंस बस गाने के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे, जो की अब खत्म हो गया है। 

फिल्म की रिलीज डेट -
फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस गाने के रिलीज होने के बाद से लोगों की एक्साइटमेंट चार गुणा और बढ़ गई है। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म में प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) समेत कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं। सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष 16 जून को थियेटर्स में धमाका करने की तैयारी में हैं। रामायण की कहानी पर बनी प्रभास की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 

प्रभास का वर्कफ्रंट -
प्रभास जल्दी ही निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म 'सालार' में दिखेंगे। जो 'आदिपुरुष' के बाद रिलीज होगी। इसके अलावा वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' की शूटिंग में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़ें-

Vaibhavi Upadhyaya Death: वैभवी उपाध्याय की याद में मंगेतर जय गांधी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मैं आपको हमेशा अपने...

Khatron Ke Khiladi 13: शूटिंग छोड़ रोहित शेट्टी के साथ मस्ती करते दिखे कंटेस्टेंट्स, फैंस बोले- होस्ट हो तो...

Alia Bhatt के नाना नरेंद्र राजदान अस्पताल में भर्ती, आलिया भट्ट ने कैंसिल किए सारे शेड्यूल

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन