1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदिति राव हैदरी ने मंगेतर सिद्धार्थ की जीत का ऐसे मनाया जश्न, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

अदिति राव हैदरी ने मंगेतर सिद्धार्थ की जीत का ऐसे मनाया जश्न, पोस्ट शेयर कर लुटाया प्यार

 Published : Aug 04, 2024 09:00 pm IST,  Updated : Aug 04, 2024 09:00 pm IST

अदिति राव हैदरी ने इस साल की शुरुआत में तेलंगाना में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से सगाई की थी। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने होने वाले पति की तस्वीर शेयर करेत हुए उन्हें बधाई दी है। दरअसल, अभिनेता की फिल्म 'चिट्ठा' ने 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।

Aditi Rao Hydari fiance- India TV Hindi
अदिति राव हैदरी के मंगेतर। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके अदिति राव हैदरी और उनके मंगेतर सिद्धार्थ बहुत जल्दी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। एक्ट्रेस अदिति राव ने इस साल मार्च में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से सगाई की थी, जिसके बाद से ही कपल चर्चा में बने हुए हैं। इन सब के बीच अब एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर सिद्धार्थ की जीत का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

अदिति राव हैदरी ने मंगेतर को दी बधाई

एक्टर सिद्धार्थ और उनकी 2023 की तमिल फिल्म 'चिट्ठा' ने हाल ही में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ में बड़ी जीत हासिल कर अपनी लाइफ पार्टनर का दिल जीत लिया है। ​​उनकी मंगेतर अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम पर उनकी अवॉर्ड के साथ लेटे हुए एक तस्वीर शेयर करते हुए बहुत ही प्यारा सा नोट भी लिखा है। इस पोस्ट के साथ लंबा-चौड़ा नोट लिखा अपनी खुशी सभी के साथ शेयर की है। अपने मंगेतर की जीत का जश्न एक्ट्रेस न बहुत ही स्पेशल तरीके से मनाया है।

अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ का प्राउड मोमेंट

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, सिद्धार्थ की मूवी चिट्ठा ने 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं और सिद्धार्थ को भी बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। फोटो को कैप्शन देते हुए लिखा, '2=7, चिट्ठा फिल्मफेयर 2024, टीम को बधाई। जब कलाकारी को सम्मानित किया जाता है, जब अच्छे लोग जीतते हैं, जब सिनेमा जीतता है तो हम सभी जीतते हैं! सपने देखते रहो, अच्छा काम करते रहो अपनी खुद की सिनेमा पैराडाइसो के लिए।' इन खास नोट को शेयर करते हुए उन्होंने इसे प्राउड मोमेंट बताया है। बता दें कि अदिति राव हैदरी और तेलुगु अभिनेता सिद्धार्थ की पहली मुलाकात 2021 में फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी।

फिल्मफेयर अवॉर्ड साउथ में छाई चिट्ठा

एस यू अरुण कुमार द्वारा निर्देशित और सिद्धार्थ अभिनीत फिल्म 'चिट्ठा' ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री, सर्वश्रेष्ठ संगीत एल्बम और सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार जीता।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन