1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना नहीं, कौन है 'धुरंधर' का असली Soul? आदित्य धर ने तारीफ में पढ़े कसीदे, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना नहीं, कौन है 'धुरंधर' का असली Soul? आदित्य धर ने तारीफ में पढ़े कसीदे, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

 Published : Apr 05, 2026 02:49 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 02:49 pm IST

आदित्य धर ने उस शख्स की जमकर तारीफ की, जिसने 'धुरंधर' को ब्लॉकबस्टर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा, पोस्ट साझा कर उन्होंने फिल्म का पूरा भार अपने कंधों पर उठाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

aditya dhar- India TV Hindi
आदित्य धर और विकास नौलखा Image Source : INSTAGRAM/@ADITYADHARFILMS

फिल्ममेकर आदित्य धर इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता का आनंद ले रहे हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है और लगातार नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस बड़ी सफलता के बीच आदित्य ने दर्शकों को उस शख्स से मिलवाया, जिसे वह 'धुरंधर' की आत्मा मानते हैं, जो फिल्म के सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा है। जी हां, धुरंधर के डायरेक्टर ने विकास नौलखा को फिल्म का रियल सोल बताया है और उनके लिए स्पेशल पोस्ट भी शेयर किया है।

आदित्य धर ने सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा की तारीफ की

05 अप्रैल को आदित्य ने इंस्टाग्राम पर कुछ BTS फोटोज शेयर कीं, जिनमें विकास कैमरे के पीछे फिल्म के कुछ सबसे शानदार शॉट्स लेते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने इस प्रोजेक्ट के प्रति विकास के समर्पण की तारीफ की और अपने विजन को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारने में मदद करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

'धुरंधर' के असली Soul विकास नौलखा

आदित्य धर ने लिखा, 'यह पोस्ट विकास नौलखा के लिए है - जो 'धुरंधर' की आंख, इंस्टिंक्ट और आत्मा हैं। वह धुरंधर टीम में शामिल होने वाले आखिरी HOD थे। ठीक हमारी शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले और यह जानते हुए कि वह कितने सोच-समझकर प्रोजेक्ट चुनते हैं, उनका उस समय टीम में आना हमारे लिए बहुत मायने रखता था। यह किसी सिनेमैटोग्राफर को टीम में शामिल करने जैसा कम और किस्मत के सही समय पर चुपके से दखल देने जैसा ज्यादा लगा। मुझे आज भी याद है कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद उन्होंने क्या कहा था- मैं 30 सालों से ऐसी फिल्म करने का इंतजार कर रहा था। मैं इसके लिए अपनी जान लगा दूंगा। फिर उन्होंने जो कहा, उसे पूरी तरह पेश किया।'

आदित्य धर का विकास नौलखा के लिए खास पोस्ट

फिल्ममेकर ने विकास के अपने काम के प्रति समर्पण की तारीफ करते हुए लिखा, 'इसके बाद जो हुआ, वह सिर्फ काम नहीं था, बल्कि एक साधना थी। नामुमकिन शेड्यूल के बीच भी वह फिल्में शूट करने के लिए तैयार रहते थे, हर वक्त टीम के साथ बिना थके खड़े रहे। फिल्म का पूरा बोझ सचमुच अपने कंधों पर उठाते हुए, अमृतसर की झुलसा देने वाली गर्मी और लेह की कड़ाके की ठंड को झेलते हुए भी उन्होंने एक बार भी अपना विजन कमजोर नहीं पड़ने दिया।' उन्होंने आगे कहा, 'धुरंधर का हर फ्रेम इसलिए जीवंत लगता है, क्योंकि विकास ने उसे ऐसा बनाया है। उन्होंने सिर्फ पलों को कैमरे में कैद नहीं किया, बल्कि उनमें जान डाल दी। सेट पर उनके सुझाव कभी जोर-शोर वाले नहीं होते थे, बल्कि हमेशा एकदम सटीक होते थे। हमेशा फिल्म को एक नया ही मुकाम दिया। फिल्में शूट करने वाले तो बहुत हैं, लेकिन विकास ने इस फिल्म को जिया है।'

आदित्य धर ने बताई विकास नौलखा की खासियत

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'और ऐसा करके उन्होंने धुरंधर को कुछ ऐसा दिया है जिसे बनाया नहीं जा सकता- एक रूह। मैं उस कलाकार के प्रति और एक इंसान के तौर पर इस सफर में उनके साथ होने के लिए दिल से आभार, सम्मान और स्नेह महसूस करता हूं। इस फिल्म पर हमेशा के लिए उनकी छाप रहेगी और मुझे पूरा यकीन है कि यह तो बस शुरुआत है। अब यहां से हम मिलकर जो कहानियां सुनाएंगे, वे और भी दूर तक पहुंचेंगी और भी ज्यादा चमकेंगी... सचमुच कुछ ऐसा रचेंगी जो हमेशा के लिए अमर हो जाएगा।'

विकास नौलखा कौन हैं?

विकास नौलखा एक जाने-माने सिनेमैटोग्राफर हैं, जिन्होंने 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर', 'लापता लेडीज', 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा' और हाल ही में 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' जैसी फीचर फिल्मों में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी के तौर पर काम किया है।

ये भी पढे़ं-

सुनंदा शर्मा ने गाजियाबाद शो हंगामे पर तोड़ी चुप्पी, फैन ने सिंगर से मांगी माफी, वीडियो शेयर कर मानी गलती

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही 2 घंटे 30 मिनट की फिल्म, ओटीटी पर हुई हिट, IMDb पर मिली 8 रेटिंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन