1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या के हाथ से गायब हुई वेडिंग रिंग, देखकर टेंशन में फैंस

अभिषेक बच्चन के बाद अब ऐश्वर्या के हाथ से गायब हुई वेडिंग रिंग, देखकर टेंशन में फैंस

 Written By: Priya Shukla
 Published : Sep 15, 2024 10:34 pm IST,  Updated : Sep 16, 2024 07:45 am IST

ऐश्वर्या राय बच्चन कई दिनों से पति अभिषेक और बच्चन फैमिली से अपने मतभेदों को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि ऐश्वर्या और बच्चन फैमिली के बीच कुछ ठीक नहीं है। अब इन खबरों को एक वीडियो ने और हवा दे दी है।

Aishwarya rai bachchan- India TV Hindi
ऐश्वर्या के हाथ में नहीं दिखी वेडिंग रिंग Image Source : INSTAGRAM

ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले कुछ महीनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच कुछ ठीक नहीं है। इन अफवाहों को तब हवा मिली जब अनंत और राधिका की शादी में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या अलग-अलग पहुंचे। अभिषेक जहां पापा अमिताभ, मां जया और बहन श्वेता बच्चन नंदा और उनके बच्चों के साथ अलग पहुंचे और ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ बच्चन फैमिली से अलग-थलग नजर आईं। और तो और ऐश्वर्या-आराध्या ने बच्चन फैमिली के साथ तस्वीरें भी क्लिक नहीं कराईं। ऐश्वर्या-अभिषेक ने अब तक इन अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन अब एक बार फिर इन अफवाहों ने रफ्तार पकड़ ली है।

बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या

पिछले दिनों अभिषेक बच्चन बिना वेडिंग रिंग के नजर आए थे और अब ऐश्वर्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेत्री के हाथ से वेडिंग रिंग गायब दिखी। ऐश्वर्या एक अवॉर्ड फंक्शन के चलते बेटी आराध्या के साथ दुबई गई हैं। दुबई से दोनों का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें इवेंड ऑर्गनाइजर अभिनेत्री का स्वागत करते नजर आए। इस दौरान अभिनेत्री को बुके देकर स्वागत किया गया।

ऐश्वर्या के हाथ में नहीं दिखी वेडिंग रिंग

इसी वीडियो में ऐश्वर्या का हाथ देखकर फैंस हैरान रह गए। अभिनेत्री के हाथ में वेडिंग रिंग नजर नहीं आई, जिसके चलते एक बार फिर ऐश्वर्या और अभिषेक के डिवोर्स रूमर्स को हवा मिल गई है। सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ऐश्वर्या का बच्चन फैमिली से अलग-थलग नजर आने और हाथ से वेडिंग रिंग के गायब होने का क्या कारण है। हालांकि, अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का ये कहना जरूर है कि ऐश्वर्या-अभिषेक के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।

2007 में अभिषेक-ऐश्वर्या की हुई थी शादी

पिछले कुछ महीनों से लगातार ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ रखा है। बता दें, कपल की शादी को 17 साल हो गए हैं। दोनों ने 2007 में शादी की थी और 2011 में कपल ने बेटी आराध्या का इस दुनिया में स्वागत किया था। लेकिन, अब पिछले कुछ महीनों से लगातार ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी में खटपट की खबरें हैं, जिस पर अब तक ऐश्वर्या, अभिषेक और पूरे बच्चन परिवार ने चुप्पी साध रखी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन