1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Amitabh की फ़िल्म से आख़िर किस एक्ट्रेस का पोस्टर आया सामने, देखकर लोग बोले- श्रुति हासन का ओल्ड लुक

Amitabh की फ़िल्म से आख़िर किस एक्ट्रेस का पोस्टर आया सामने, देखकर लोग बोले- श्रुति हासन का ओल्ड लुक

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 14, 2022 12:01 pm IST,  Updated : Oct 14, 2022 02:47 pm IST

Uunchai: इस फिल्म में सात दिग्गज हस्तियां एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगी। यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

Uunchai- India TV Hindi
Uunchai Image Source : UUNCHAI

Highlights

  • यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है
  • सारिका की फिल्म में 47 सालों बाद वापसी हो रही है

Uunchai: राजश्री की फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सात दिग्गज हस्तियां एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती हुई नजर आएंगे। अमिताभ बच्चन के लुक के बाद मेकर्स की ओर से फिल्म से जुड़ी एक और कास्ट का खुलासा किया गया है। बता दें आज नया पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें फीमेल स्टार का चेहरा दिखाई दे रहा है वो फीमेल कास्ट और कोई नही सारिका हैं। जी हां श्रुति हासन की माँ सारिका। सारिका की फिल्म में 47 सालों बाद वापसी हो रही है। इससे पहले वह 1975 में हिट फिल्म "गीत गाता चल" में नजर आईं थी। 

ऊँचाई के प्रत्येक चरित्र पोस्टर को कलाकारों के खास मित्रों द्वारा लॉन्च किया जा रहा है जो राजश्री की ओर से एक बड़ी पहल है। फिल्म के प्रचार के चलन पर खरा उतरते हुए, सारिका का पोस्टर किसी और ने नहीं बल्कि हमेशा से अपने आप में खूबसूरती की मिसाल रही एक्ट्रेस किरण खेर ने पेश किया । किरण खेर ने अपने सोशल मीडिया पर सारिका के कैरैक्टर पोस्टर को शेयर करते हुए उन्हें ढेर सारे बधाइयां दी हैं। ऊँचाई सारिका का राजश्री के साथ दूसरा सहयोग है।  उन्होंने 1975 में हिट फिल्म "गीत गाता चल" में प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया था। यू कहे कि 47 सालों बाद ऊँचाई उनकी घर वापसी हैं। इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा है कि ऊँचाई में सारिका का प्रदर्शन दमदार है और यह उनके लिए एक बहुत ही मजबूत वापसी हो सकती हैं। 

Uunchai
Image Source : UUNCHAIUunchai

Shikhar Dhawan: इस फिल्म में नज़र आएंगे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, नवंबर में सिनेमाघरों में मचाएगी तहलका

सुंदर भूरी-भूरी आँखें 

उनके पोस्टर लुक की बात करें तो, दो स्टिल फ्रेम हैं, जहाँ एक ओर वह अपने बैकपैक के साथ ट्रेक ट्रेल पर है। दूसरी ओर, हम उन्हें बर्फीले पहाड़ों के बीच देखते हैं, जहाँ उन्होंने सिर को दुपट्टे से ढका हुआ है, और उनकी सुंदर, भूरी-भूरी आँखें मानों एक आध्यात्मिक दुनिया की तलाश में है। इस पोस्टर की टैगलाइन पर एक अलग रूप है।  इसमें लिखा है- रिडेम्पशन ही उनकी एकमात्र प्रेरणा हैं। जहां ये पता चल रहा हैं कि अब तक जहां दोस्ती एकमात्रा प्रेरणा थी वही ऊँचाई,एक छुटकारे की भी कहानी हैं।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

राजश्री के 75 गौरवशाली वर्षों को चिह्नित करते हुए, ऊंचाई प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित 60 वीं फिल्म होगी। पावरहाउस कहानीकार सूरज आर बड़जात्या द्वारा निर्देशित, उनकी सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए उनकी मेगा कास्ट में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता और परिणीति चोपड़ा शामिल हैं।  डैनी डेन्जोंगपा और नफीसा अली सोढ़ी द्वारा महत्वपूर्ण प्रदर्शन भी स्टोर में है । फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन के अपने अंतिम चरण में है। यह फिल्म 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 

सरोगेसी विवाद के बीच Nayantara के पति Vignesh ने कही ये बड़ी बात, शेयर किया पोस्ट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन