1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सरोगेसी विवाद के बीच Nayantara के पति Vignesh ने कही ये बड़ी बात, शेयर किया पोस्ट

सरोगेसी विवाद के बीच Nayantara के पति Vignesh ने कही ये बड़ी बात, शेयर किया पोस्ट

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 14, 2022 08:44 am IST,  Updated : Oct 14, 2022 08:45 am IST

Nayantara: साउथ अभिनेत्री नयनतारा (Nayantara) और डायरेक्टर विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) ने हाल ही में सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने हैं।

Nayantara Vignesh- India TV Hindi
Nayantara Vignesh Image Source : NAYANTARA VIGNESH

Highlights

  • सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने हैं।
  • नयनतारा और विग्नेश ने इस साल जून के महीने में शादी की थी।

Nayantara: साउथ अभिनेत्री नयनतारा (Nayantara) और डायरेक्टर विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) इन दिनों चर्चा में हैं। बता दें ये कपल 4 महीने पहले शादी के बंधन में बंधे थे। हाल ही में सरोगेसी के जरिए दो जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बन सुर्खियों में हैं। जिसके बाद से कपल को कई चीजों को सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सरकार ने भी इस मामले में रुख लिया है। 

बता दें नयनतारा और विग्नेश ने इस साल जून के महीने में शादी की थी। उनकी शादी को अभी सिर्फ 4 महीने ही हुए हैं और सरोगेसी का सहारा लेते हुए दोनों जुड़वा बच्चो के माता-पिता भी बन गए। फैंस भी कपल को लगातार बधाईयां दे रहे हैं। साथ ही कई लोगों का कहना है की बच्चे के मामले में दोनों ने सरोगेसी के ज़रिए इतनी जल्दी क्यों दिखाई। इतना ही नहीं तामिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने इस मामले की जांच भी कराने की बात कह दी कि कहीं इतनी जल्दी बच्चे के जन्म में सरोगेसी के किसी नियम को तो नहीं तोड़ा गया है।अभी तक इस मामले में कपल ने कुछ बायन नहीं दिया है, लेकिन हाल ही में विग्नेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Vignesh
Image Source : VIGNESH Vignesh

कहीं ये बड़ी बात 

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विग्नेश शिवन ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “आपके पास हर एक चीज एक सही समय पर आती है। सब्र रखिए, आभारी रहिए।”इससे पहले भी विग्नेश का एक पोस्ट सामने आया था, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “सिर्फ उन लोगों की तरफ ध्यान दीजिए जो आपकी फिक्र करते हैं, आपके लिए हमेशा खड़े रहते हैं और आपका अच्छा चाहते हैं। वो ही आपके खास हैं।” 

Shikhar Dhawan: इस फिल्म में नज़र आएंगे भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन, नवंबर में सिनेमाघरों में मचाएगी तहलका

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन