1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'तू त्रिशूल लेकर आ, मैं...' अक्षय कुमार की रिक्वेस्ट पर अजय देवगन का जवाब वायरल, कन्नप्पा Vs मां पर कही ये बात

'तू त्रिशूल लेकर आ, मैं...' अक्षय कुमार की रिक्वेस्ट पर अजय देवगन का जवाब वायरल, कन्नप्पा Vs मां पर कही ये बात

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 25, 2025 11:03 am IST,  Updated : Jun 25, 2025 11:03 am IST

अक्षय कुमार का अगली फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को रिलीज हो रही है, जिसमें वह भगवान शिव बने हैं। फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे। इस बीच अक्षय कुमार का एक ट्वीट चर्चा में है।

Ajay Devgn, kajol- India TV Hindi
अक्षय कुमार के पोस्ट पर अजय देवगन ने दिया जवाब। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में इस शुक्रवार यानी 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं। अजय देवगन के बैनर तले बनी 'मां' इस शुक्रवार को रिलीज होगी, जिसमें काजोल लीड रोल में हैं। इस फिल्म के पहले से ही काफी चर्चे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार, प्रभास स्टारर 'कन्नप्पा' में नजर आएंगे, जिसमें वह भगवान शिव बने हैं।  काजोल स्टारर 'मां' और अक्षय कुमार की 'कन्नप्पा' दोनों ही 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों के क्लैश को लेकर अक्षय कुमार ने X पर एक ट्वीट किया, जिस पर अजय देवगन ने भी जबरदस्त जवाब दिया है।

कन्नप्पा और मां के क्लैश पर अक्षय कुमार ने किया पोस्ट

'कन्नप्पा' और 'मां' के क्लैश पर ट्वीट करते हुए अक्षय कुमार ने अजय देवगन और काजोल को टैग करते हुए लिखा - 'यार अजय हम दोनों की पिक्चर आ रही है इस फ्राइडे। तू अपने फैन्स की गुड विशेज कन्नप्पा को भेज दे और मैं मेरे महादेव का आशीर्वाद मां को भेजता हूं। क्या बोलता है? काजोल और आपको शुभकामनाएं भाई...ईश्वर करे शक्ति आपके साथ रहे।' उन्होंने साथ में काजोल की फिल्म की एक छोटी क्लिप भी शेयर की है।

अक्षय कुमार के पोस्ट पर अजय देवगन का जवाब

अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर अजय देवगन से भी प्रतिक्रिया दिए बिना नहीं रहा गया। अभिनेता ने अक्षय के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, 'तू त्रिशूल लेके आ और मैं मां का आशीर्वाद... हम दोनों को शुभकामनाएं।' सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अब दोनों सुपरस्टार्स के बीच की बातचीत चर्चा में आ गई है। जिस तरह से दोनों सुपरस्टार्स ने एक-दूसरे की फिल्मों पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है, उसने इनके फैंस को खुश कर दिया है।

कन्नप्पा में अक्षय कुमार का रोल

बता दें, अक्षय कुमार प्रभास स्टारर 'कन्नप्पा' में कैमियो करते नजर आएंगे। वह इस फिल्म में भगवान शिव के रोल में नजर आने वाले हैं। काफी पहले फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसने सुपरस्टार के फैंस को खुश कर दिया था। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास के अलावा विष्णु मांचू और मोहनलाल भी अहम भूमिका में हैं। इन कलाकारों के अलावा फिल्म में मधु, ब्रह्मानंदम, मोहन बाबू, आर सरथकुमार और मुकेश ऋषि भी नजर आएंगे। वहीं 'मां' की बात करें तो ये 2024 में रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर 'शैतान' का स्पिनऑफ है, जिसमें काजोल लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन