Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Maidaan Release Date: अजय देवगन की 'मैदान' की आई नई रिलीज डेट, पर्दे पर इस दिन दिखेगी सैयद अब्दुल रहीम की कहानी

Maidaan Release Date: अजय देवगन की 'मैदान' की आई नई रिलीज डेट, पर्दे पर इस दिन दिखेगी सैयद अब्दुल रहीम की कहानी

Written By: Akanksha Tiwari @akankshamini Published : Oct 01, 2022 12:14 pm IST, Updated : Oct 01, 2022 12:14 pm IST

Maidaan: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) की रिलीज डेट अब तक कई बार बदली जा चुकी है। यह फ‍िल्‍म सबसे पहले 11 दिसंबर 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज अगस्त 2021 कर दी गई थी। फिल्म की नई रिलीज डेट 17 फरवरी 2023 है।

Ajay devgn- India TV Hindi
Image Source : TWITTER/TARAN_ADARSH अजय देवगन की 'मैदान' की आई नई रिलीज डेट

Highlights

  • फिल्म 'मैदान' की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान
  • फिल्म में अजय देवगन निभाएंगे सैयद अब्दुल रहीम का किरदार
  • 'मैदान' 17 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है

Maidaan: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'मैदान' (Maidaan) की रिलीज डेट एक बार फिर बदल गई है। सोशल मीडिया पर आज अजय देवगन ने नई रिलीज डेट का ऐलान किया है. 'मैदान' अगले साल 17 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें अजय देवगन 'अब्दुल रहीम' का किरदार निभा रहे हैं। पहले यह फिल्म जून 2022 में रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी कारणवश इसकी रिलीज को इस साल टाल दिया गया।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: फिर से बड़े पर्दे पर बिखरेगा 'एंग्री यंग मेन' का जादू, 'दीवार' और 'डॉन' जैसी फिल्में देखने का फिर मिलेगा मौका

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक अज्ञात नायक, सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी का अनुभव करें, जिसने भारत को गौरवान्वित किया। मैदान 17 फरवरी 2023 को रिलीज हो रही है।' अजय देवगन के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं। 13 साल तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर और कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में अजय देवगन को देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

Vikram Vedha Box Office Collection Day 1: ऋतिक-सैफ की फिल्म ने ओपनिंग डे पर की औसत कमाई, जानें कितना हुआ कलेक्शन

फिल्म का निर्देशन 'बधाई हो' जैसी फिल्म को डायरेक्ट कर चुके अमित रवींद्रनाथ शर्मा ने किया है। फिल्म को लेकर खबरें थीं कि इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा लेकिन अब फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जा रहा है। मैदान चार भाषाओं हिंदी के साथ तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होगी। अजय देवगन (Ajay Devgn) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके लिए साल 2022 कुछ खास साबित नहीं हुआ है। अजय देवगन की फिल्म 'रनवे 34' को दर्शकों से ठंडा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में अजय के साथ अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह नजर आई थीं। हालांकि फिल्म आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय के कैमियो को दर्शकों ने पसंद किया। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। आने वाले समय में अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म 'दृश्यम 2 (Drishyam 2) में नजर आएंगे। फिल्म 18 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अजय फिल्म भोला में भी नजर आएंगे, जिसका निर्देशन वह खुद कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और तबू नजर आएंगी. फिल्म 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी।

Bigg Boss 16 Premiere: जानें कब और कहां देख सकेंगे 'बिग बॉस 16', बदले नियम के साथ देखें पूरी डीटेल्स

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement