1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय की बेटी न्यासा स्पेन में दोस्त के साथ कोजी होती हुई आईं नज़र, जानिए कौन है ये शख्स?

अजय की बेटी न्यासा स्पेन में दोस्त के साथ कोजी होती हुई आईं नज़र, जानिए कौन है ये शख्स?

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 07, 2022 09:23 am IST,  Updated : Jul 07, 2022 09:27 am IST

न्यासा पिछले काफी दिनों से स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं। वहां उनके कई खास दोस्त मौजूद हैं। स्टारकिड्स के क्लोज फ्रेंड ओरहान ने न्यासा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Nysa Devgn- India TV Hindi
Nysa Devgn Image Source : INSTAGRAM -ORRY1

Nysa Devgan Photos: अजय देवगन  (Ajay Devgn)  की बेटी नीसा देवगन (Nysa Devgn) अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। न्यासा कहने को तो सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं है लेकिन उनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। न्यासा एक पॉपुलर स्टार किड हैं। जिनकी फैन फॉलाइंग किसी भी बड़े सितारे से कम नहीं है। इसी बीच न्यासा की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रही हैं। 

न्यासा पिछले काफी दिनों से स्पेन में छुट्टियां मना रही हैं। यहां उनके कई खास दोस्त मौजूद हैं। स्टारकिड्स के क्लोज फ्रेंड ओरहान ने न्यासा के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। दोनों फिलहाल पूरे यूरोप में दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। इन तस्वीरों को ओरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर की तस्वीरों में तस्वीरों में न्यासा, ओरहान और उनके दोस्तों को खूबसूरत जगहों पर मस्ती करते देखा जा सकता है। 

वायरल हो रहे पोस्ट में न्यासा व्हाइट टॉप और बेज रंग की स्कर्ट में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस लुक को व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया। वहीं न्यासा अपने दोस्त ओरहन के साथ एक तस्वीर में काफी क्लोज नजर आ रहे हैं। जिसके बाद यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या इनके बीच कुछ है? 

बता दें कि न्यासा फिलहाल स्विट्जरलैंड के ग्लियोन इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी की पढ़ाई कर रही हैं। अजय देवगन से अक्सर उनकी बेटी के करियर को लेकर सवाल किए जाते हैं। हालांकि एक्टर के मुताबिक अभी न्यासा को उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। 

ये भी पढ़िए

Mahendra Singh Dhoni Birthday: सुशांत की फिल्म से काफी अलग है धोनी की रियल लव स्टोरी, यहां हुई थी कैप्टन कूल और साक्षी की पहली मुलाकात

Movie Release This Week: इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज, एक्शन या कॉमेडी किसका चलेगा जादू?

Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की 500 करोड़ी फिल्म से सामने आया ऐश्वर्या राय का लुक, 'बाहुबली 2' का तोड़ेगी रिकॉर्ड?

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन