Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Movie Release This Week: इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज, एक्शन या कॉमेडी किसका चलेगा जादू?

Movie Release This Week: इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज, एक्शन या कॉमेडी किसका चलेगा जादू?

Edited By: Poonam Yadav Published : Jul 06, 2022 02:01 pm IST, Updated : Jul 06, 2022 03:05 pm IST

Movie Release This Week: इस हफ्ते ये बेहतरीन फ़िल्में होने वाली है रिलीज, अगर आप भी कर रहे हैं इस हफ्ते फिल्म देखने का प्लान, तो देखिए यहां पूरी लिस्ट।

 इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA  इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज

Movie Release This Week: सिनेमा जगत अपने दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए इस महीने पूरी तरह तैयार है। जुलाई महीने के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। जिनमें फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' और बॉलीवुड फिल्म 'खुदा हाफिज 2' के अलावा कई तमिल- तेलुगू फिल्में भी दस्तक देने वाली हैं। तो, चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सी फ़िल्में आपके मनोरंजन के लिए तैयार है। 

फिल्म- थॉर:लव एंड थंडर

रिलीज डेट- 7 जुलाई, 2022 - मार्वल सिनेमेटिक स्टूडियो अपनी अगली फिल्म 'थॉर: लव एंड थंडर' इंडिया में 7 जुलाई को रिलीज करने जा रहा है। फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ थॉर के रूप में तीन साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगे, जिसमें वह एक नए विलेन गौर से लड़ते हुए दिखेंगे। इस फिल्म में नताली पोर्टमैन भी हैं। यंग ऑडियंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही है। 

फिल्म-  खुदा हाफिज 2: अग्नि परीक्षा
रिलीज डेट-  8 जुलाई, 2022 - पावर पैक्ड एक्शन और कराटे मार्शल आर्ट से अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बनाने वाले बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल की इस हफ्ते एक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' का दूसरा पार्ट थिएटर में रिलीज होगा। इस फिल्म की कहानी एक्शन और  इमोशन से भरपूर है। फिल्म में विद्युत के अलावा शिवलिका ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 8 जुलाई को रिलीज होगी।

फिल्म-  टीटू अंबानी
रिलीज डेट- 8 जुलाई, 2022 - टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका सिंह छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के बाद, अब बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। दीपिका इस शुक्रवार 8 जुलाई को रिलीज होने वाली फिल्म 'टीटू अंबानी' से फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका 'मौसमी' नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी ज़िंदगी अपनी शर्तों पर जीना पसंद करती है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता तुषार पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

फिल्म- हैप्पी बर्थडे
रिलीज डेट- 8 जुलाई, 2022 - तेलुगू फिल्म  'हैप्पी बर्थडे' 8 जुलाई को रिलीज़ होगी। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है, फिल्म में दिखाया गया है कि देश में बंदूकें सब्जियों की तरह खरीदी और बेची जाती है। रितेश राणा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नरेश अगस्त्य, सत्या, वेनेला किशोर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म- सोहरियन दा पिंड
रिलीज डेट- 8 जुलाई, 2022 - सरगुन मेहता और गुरनाम भुल्लर स्टारर यह कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। क्षितिज चौधरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सरगुन मेहता और गुरनाम भुल्लर के अलावा जैस्मीन भसीन और मिंटू भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म- शरीक 2
रिलीज डेट- 8 जुलाई, 2022 - पंजाबी फिल्म 'शरीक 2' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें जिमी शेरगिल, देव खरौद और शरण कौर मुख्य भूमिकाएं निभाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी पारिवारिक रिश्तों और आपसी मतभेद पर आधारित है। 

फिल्म - शुगरलेस
रिलीज डेट- 8 जुलाई, 2022 - निर्माता से निर्देशक बने 'केएम शशिधर' की पहली कन्नड़ फिल्म 'शुगरलेस' इस हफ्ते 8 जुलाई को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी ऐसे युवा की जिंदगी पर है, जो डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी से पीड़ित हैं। 

इसे भी पढ़ें- 

Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की 500 करोड़ी फिल्म से सामने आया ऐश्वर्या राय का लुक, 'बाहुबली 2' का तोड़ेगी रिकॉर्ड?

Kali Poster Controversy: 'काली' के पोस्टर पर विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने उठाया ये बड़ा कदम

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement