1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mahendra Singh Dhoni Birthday: सुशांत की फिल्म से काफी अलग है धोनी की रियल लव स्टोरी, यहां हुई थी कैप्टन कूल और साक्षी की पहली मुलाकात

Mahendra Singh Dhoni Birthday: सुशांत की फिल्म से काफी अलग है धोनी की रियल लव स्टोरी, यहां हुई थी कैप्टन कूल और साक्षी की पहली मुलाकात

 Edited By: Poonam Yadav
 Published : Jul 07, 2022 08:00 am IST,  Updated : Jul 07, 2022 04:19 pm IST

Mahendra Singh Dhoni Birthday: फिल्म 'एम.एस.धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में दिखाए गए लव स्टोरी से काफी अलग है, कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की रियल लव स्टोरी।

कैप्टन कूल और साक्षी की लव स्टोरी - India TV Hindi
कैप्टन कूल और साक्षी की लव स्टोरी Image Source : SOCIAL MEDIA

Mahendra Singh Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में शामिल एमएस धोनी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कैप्टन कूल कहे जाने धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की शादी को 12 साल हो गए हैं। धोनी और साक्षी 4 जुलाई, 2010 को देहरादून में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी में धोनी के बहुत करीब लोग ही शामिल हुए थे। धोनी की लव स्टोरी उन पर बनी फिल्म से काफी अलग है। क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की जोड़ी काफी फेमस है। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की लव स्टोरी को पूरा देश जानता है। धोनी की बोयापिक बॉलीवुड फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में इसे दिखाया गया है. हालांकि रियल लाइफ में माही-साक्षी की लव स्टोरी फिल्म से पूरी तरह अलग है।

बचपन से जानते थे एक दूसरे को 

धोनी और साक्षी दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। साक्षी के दादाजी वन विभाग के अधिकारी थे। धोनी के पिता भारत सरकार की स्टील उत्पादन कारखाने में नौकरी करते थे, जो रांची में थी जिस वजह से वह रांची में बस गए थे। उसी कारखाने में साक्षी के पिता भी काम करते थे और वह आपस में एक दूसरे को जानते भी थे। कुछ समय बाद साक्षी के पिता ने केनाई ग्रुप की चाय कंपनी में नौकरी करने लगे थे। धोनी और साक्षी डीएवी श्यामली स्कूल में पढ़ते थे जो रांची में है। लेकिन बाद में साक्षी का परिवार देहरादून में शिफ्ट हो गया।

2008 में शुरू हुई प्रेम कहानी 

इसके बाद दोनों की मुलाकात करीब 10 साल बाद साल 2007 में कोलकाता में हुई। इस दौरान टीम इंडिया कोलकाता के ताज बंगाल में ठहरी हुई थी। यहां साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं। जहां पर दोनों की मुलाकात हुई थी। साक्षी के मैनेजर युधाजित दत्ता ने उन्हें धोनी से मिलवाया था। युधाजित दत्ता साक्षी के भी अच्छे दोस्त थे। साक्षी उसी साल मुंबई में हुई धोनी की बर्थडे पार्टी में भी शामिल हुई थीं।  पहली मुलाकात के बाद माही ने होटल के मैनेजर दत्ता से साक्षी का नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साक्षी को इस पर यकीन ही नहीं हुआ की इतना फेमस क्रिकेटर उन्हें मैसेज कर रहा है। पहली मुलाकात के बाद दोनों ने मार्च 2008 में डेटिंग शुरू कर दी। 

कुछ साल डेटिंग करने के बाद  2010 में धोनी और साक्षी शादी के बंधन में बंध गए थे। इस कपल को 2015 में एक बेटी हुई, जिसका नाम जीवा है। जिवा भी स्टारकिड्स की तरह सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।

इसे भी पढ़ें-

Viral Picture: लव रंजन की फिल्म के सेट से लीक हुई श्रद्धा और रणबीर कपूर की तस्वीरें, एक्ट्रेस को बिकिनी में देख फैंस हुए दीवाने

Movie Release This Week: इस हफ्ते ये फिल्में होंगी रिलीज, एक्शन या कॉमेडी किसका चलेगा जादू?

Ponniyin Selvan: मणिरत्नम की 500 करोड़ी फिल्म से सामने आया ऐश्वर्या राय का लुक, 'बाहुबली 2' का तोड़ेगी रिकॉर्ड?

Kali Poster Controversy: 'काली' के पोस्टर पर विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने उठाया ये बड़ा कदम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन