1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में एक-दूजे में खोए श्लोका-आकाश, पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखा कपल

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में एक-दूजे में खोए श्लोका-आकाश, पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखा कपल

 Published : Jun 02, 2024 02:08 pm IST,  Updated : Jun 02, 2024 02:08 pm IST

क्रूज पर हुए अंबानी फैमिली की ग्रैंड पार्टी से जुड़ी तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। अब हाल ही में इस पार्टी से आकाश अंबानी और उनकी वाइफ श्लोका की कुछ झलकियां सामने आई है, जिसमें दोनों अपने क्यूट लुक और केमेस्ट्री से लोगों का दिल जीत रहे हैं।

Akash Ambani, Shloka Mehta- India TV Hindi
क्रूज पार्टी में एक-दूजे में खोए श्लोका-आकाश Image Source : INSTAGARM

इस वक्त सोशल मीडिया पर हर तरफ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज ही देखने को मिल रही है। 29 मई से शुरू हुई ये पार्टी 1 जून को खत्म हो गई है। लेकिन एक के बाद एक इस पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। ईशा अंबानी, राधिका मर्चेंट, अंनत अंबानी की पहली झलक सामने आना के बाद अब हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की कुछ तस्वीरें सामने आईं है, जिसमें दोनों ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है।

 श्लोका-आकाश ने किया डांस 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में आकाश अंबानी श्लोका के सात डांस करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान दोनों एक-दूजे में खोए नजर आए। वहीं इस दौरान आकाश-श्लोका के माथे पर किस कर के उनपर प्यार लुटाते हुए भी दिखे। दोनों को  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में पिंक आउट में ट्विनिंग करते हुए देखा गया। तो वहीं इस दौरान उनके आसपास उनके लाडले पृथ्वी को भी खेलते हुए और मम्मा के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। आकाश और श्लोका की ये झलक आप इंस्टा पर अंबानी अपडेट्स के नाम सेबनी आईडी पर देख सकते हैं। 

Akash Ambani Shloka Mehta
Image Source : INSTAGARMश्लोका-आकाश ने किया डांस

अगले महीने है अनंत-राधिका की शादी

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी का कार्यक्रम 29 मई से शुरू हुआ था जो कि बीते दिनों यानी की 1 जून को खत्म हुआ। इस ग्रैंड पार्टी की झलकियां लगातार सामने आ रही है। वहीं इसी बीच अनंत और राधिका की शादी की डेट्स भी सामने आ गई हैं। दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिनों तक जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में होगी। जिसकी शुरूआत 12 जुलाई को शुभ विवाह से होगी। इसके बाद 13 जुलाई को होने वाले आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को ग्रैंड रिसेप्शन होगा। उसी के साथ ड्रेस कोड की बात करें तो इस शानदार रॉयल शादी के लिए ‘इंडियन फॉर्मल’ ड्रेस कोड तय किया गया है, तो 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी रिसेप्शन के दिन लिए ड्रेस कोड ‘इंडियन चिक’ रखा गया है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन