बॉलीवुड स्टार्स की तरह इनके बच्चों की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग होती है। महंगे कपड़े, जूते, बैग्स और लग्जरी लाइफ के शौकीन ये स्टारकिड अक्सर इवेंट्स में अपना स्वैग दिखाते नजर आते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टारकिड हैं, जो पॉपुलैरिटी के मामले में अपने स्टार माता-पिता या ग्रैंड पेरेंट्स को टक्कर देते हैं। लेकिन, फिल्मी दुनिया में कुछ ऐसे स्टारकिड भी हैं, जिन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। जो कैमरों की दुनिया से दूर जिंदगी बिता रहे हैं। इनमें संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त से लेकर जूही चावला की बेटी जाह्नवी मेहता का नाम शामिल है। मगर आज हम आपको एक ऐसे स्टारकिड के बारे में बताएंगे, जो न सिर्फ लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है, बल्कि लग्जरी से भी इसका कोई लेना-देना नहीं है। 2 सुपरस्टार्स के नाती और 2700 करोड़ नेटवर्थ रखने वाले सुपरस्टार पिता का बेटा होने के बाद भी ये स्टारकिड शोबाजी से दूर रहता है और सेकेंड हैंड कपड़े इस्तेमाल करने में भी इसे कोई आपत्ति नहीं है। ये स्टारकिड 15 साल की उम्र से अपने घर से अलग रह रहा है।
फोटो में नजर आ रहा ये क्यूट नीली आंखों वाला बच्चा और कोई नहीं बल्कि राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के नाती और अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव भाटिया हैं। आरव 22 साल के हैं और ज्यादातर मुंबई और लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहना ही पसंद करते हैं। हालांकि, कभी-कभी आरव अपने माता-पिता के साथ दिखाई देते हैं, लेकिन न तो वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और न ही ज्यादा कैमरों की नजर में रहते हैं। पिछले दिनों आरव तब एकाएक सुर्खियों में आ गए थे, जब वह हुमा कुरैशी के घर ईद के जश्न में पहुंचे। इस दौरान आरव को देखने के बाद लोगों ने उनकी तुलना उनके नाना राजेश खन्ना से करना शुरू कर दिया। वहीं कुछ ने आरव को उनके पिता अक्षय कुमार से कम्पेयर किया।
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का बेटा होने के चलते आरव को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं कि वह बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। लेकिन, आरव शायद ही फिल्मों में नजर आएं, क्योंकि अक्षय कुमार कई बार ये बात कह चुके हैं कि आरव को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है और वह फिल्मों में एक्टर के तौर पर तो फिलहाल काम नहीं करना चाहते। आरव की बचपन से ही मार्शल आर्ट्स, पेंटिंग और डिजाइनिंग में दिलचस्पी रही है और वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। बता दें कि आरव एक ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और बहुत कम उम्र से उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया था।


अक्षय कुमार की ही तरह उनके बेटे आरव भी बेहद फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। बता दें, आरव तब 15 साल के थे जब अक्षय और ट्विंकल ने उन्हें पढ़ाई के लिए विदेश भेज दिया था। आरव फिलहाल फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे हैं और विदेश में रहते हुए अपने सारे काम खुद करते हैं। अक्षय ने खुद बताया था कि कैसे आरव अपने सारे काम खुद करते हैं। कपड़े धोने से लेकर बर्तन धोने तक, आरव सभी काम करते हैं। आरव लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें हमेशा से पढ़ाई का शौक था और वह अकेले रहना चाहते थे। हालांकि, अक्षय नहीं चाहते थे कि आरव इतनी कम उम्र में विदेश जाएं, लेकिन उन्होंने उन्हें नहीं रोका।
संपादक की पसंद