1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पापा-मम्मी की तरह स्पोर्टी अंदाज में दिखीं अक्षय कुमार की लाडली बेटी, कैमरा देखते ही भागी, फिर भी दिख गई झलक

पापा-मम्मी की तरह स्पोर्टी अंदाज में दिखीं अक्षय कुमार की लाडली बेटी, कैमरा देखते ही भागी, फिर भी दिख गई झलक

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Dec 18, 2023 03:46 pm IST,  Updated : Dec 18, 2023 03:53 pm IST

बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार हाल में ही अपनी फैमिली के साथ नजर आए। इस दौरान उनकी बेटी नितारा भी साथ में थीं। एक्टर ने जहां पत्नी के साथ पोज दिया तो वहीं बेटी कैमरा देखते ही भागती नजर आईं। फिर भी अक्षय कुमार की बेटी की झलक देखने को मिल गई है।

Akshay Kumar, nitara- India TV Hindi
अक्षय कुमार की बेटी नितारा। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर छाए रहते हैं। वो अपनी फिल्मों से फैंस का दिल जीत लेते हैं। एक्टर का परिवार लाइमलाइट से दूर ही रहता है, खास तौर पर उनकी बेटी नितारा। एक्टर की बेटी मीडिया के सामने कम ही नजर आती हैं। हाल में अक्षय कुमार को फैमिली के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ उनकी लाडली बेटी भी थीं। अक्षय, ट्विंकल और नितारा सभी ट्विनिंग करते नजर आ रहे थे। ऑल ब्लैक लुक में तीनों कमाल के लग रहे हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी नितारा की क्यूटनेस पर फिदा हो सकते हैं।

दिखी अक्षय कुमार की बेटी की झलक

अक्षय कुमार अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। बेटी के जन्म के सालों बाद तक भी वो मीडिया के सामने उनका चेहरा नहीं दिखाते थे। हाल मे ही उन्होंने बेटी का चेहरा छिपाना बंद किया, लेकिन अब भी उनकी बेटी कैमरे देखकर बचती नजर आती हैं। हाल में सामने आए वीडियो में भी ऐसा ही देखने को मिला। मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट पर अक्षय कुमार अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान उन्होंने और ट्विंकल खन्ना ने एक जैसे ब्लैक आउटफिट पहले थे। दोनों आगे आकर साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। इसी दौरान एयरपोर्ट से साथ बाहर आईं उनकी बेटी नितारा झट से भाग के गाड़ी की ओर गईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। ब्लैक ट्रैक पैंट के साथ, जैकेट पहने हुए नितारा काफी क्यूट लग रही थीं। 

यहां देखें वीडियो

इन फिल्मों में आएंगे नजर

बता दें, आखिरी बार अक्षय कुमार 'मिशन रानीगंज' में नजर आए थे। इस साल अक्षय कुमार की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। इनमें 'सेल्फी' और 'ओह माय गॉड 2' शामिल हैं। सेल्फी पर्दे पर खासा कमाल नहीं कर पाई, लेकिन 'ओएमजी 2' को फैंस का प्यार मिला। वहीं बात करें 'मिशन रानीगंज' की तो इस फिल्म में भी अक्षय कुमार के काम क्रिटिक्स ने पसंद किया। फिल्म बॉक्सऑफिस पर तो कमाल नहीं कर सकी, लेकिन फिल्म की कहानी की काफी सराहना हुई। जल्द ही अक्षय कुमार कई और फिल्मों में नजर आएं, इनमें 'वेलकम टू जंगर' और 'हेरा फेरी 3' शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब जल्द आएंगी दया भाभी? कोमल और अंजली भाभी के साथ वायरल हुई फोटो

डेटिंग अफवाहों के बीच सिद्धांत चतुर्वेदी की 'खो गए हम कहां' की स्क्रीनिंग पर पहुंची नव्या नंदा, शर्माती दिखीं

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन