1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजस्थान के मुख्यमंत्री से मिले अक्षय कुमार, 10 से ज्यादा फिल्मों की कर चुके हैं शूटिंग

राजस्थान के मुख्यमंत्री से मिले अक्षय कुमार, 10 से ज्यादा फिल्मों की कर चुके हैं शूटिंग

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Nov 27, 2025 11:33 pm IST,  Updated : Nov 27, 2025 11:35 pm IST

अक्षय कुमार ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की है। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं और अक्षय ने राजस्थान में अपनी फिल्मों की शूटिंग के किस्से भी शेयर किए हैं।

Akshay Kumar- India TV Hindi
अक्षय कुमार Image Source : IMAGE SOURCE-X@CMBHAJANLALSHARMA

अभिनेता अक्षय कुमार ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। अक्षय ने राज्य सरकार की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। अक्षय ने जयपुर के बुनियादी ढांचे की भी सराहना की और कहा कि इसमें काफी बदलाव हुए हैं।

राजस्थान में कर चुके हैं शूटिंग

अक्षय ने अपनी पिछली शूटिंग का एक किस्सा साझा करते हुए चोमू पैलेस की एक घटना को याद किया। उन्होंने एएनआई को बताया, 'मैं पहली बार यहां नहीं आया हूं। मैंने अपने करियर में राजस्थान में लगभग दस फिल्में शूट की हैं।' इस स्टार ने आगे कहा कि राजस्थान का गर्मजोशी भरा और स्वागत करने वाला माहौल अनोखा है। अगर किसी को मेहमाननवाज़ी सीखनी है, तो उसे यहीं से सीखना चाहिए। अक्षय कुमार ने कहा कि 'मैं अपने मुख्यमंत्री को एक छोटी सी कहानी सुना रहा था। एक बार, चोमू पैलेस में शूटिंग के दौरान, मैं सुबह 4:30 बजे व्यायाम करने गया, जैसा कि मैं आमतौर पर करता हूं। काफी ठंड थी। एक चौकीदार ने मुझे देखा, अपना कंबल उतारा और कहा, 'कृपया इसे ले लीजिए, आप हमारे मेहमान हैं।' यहां का आतिथ्य वाकई अद्भुत है।' उन्होंने ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण के संबंध में राज्य सरकार के फैसलों की सराहना की। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर कई फिल्मों की शूटिंग की है और भविष्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए राज्य आते रहेंगे।

ये भी पढ़ें- आमिर खान ने किया खुलासा, क्यों धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में नहीं हो पाए शामिल, इसलिए हमेशा याद आएंगे सुपरस्टार

सामने आया नागिन-7 का पहला लुक, प्रोमो में दिखी कहानी की झलक, बिग बॉस की पूर्व खिलाड़ी भी आएंगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन