1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हीरोइनों से भी ज्यादा इस एक्टर के साथ काम कर चुके हैं अक्षय कुमार, 21 फिल्मों में दिखी गोल्डन पार्टनरशिप

हीरोइनों से भी ज्यादा इस एक्टर के साथ काम कर चुके हैं अक्षय कुमार, 21 फिल्मों में दिखी गोल्डन पार्टनरशिप

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Jun 21, 2024 06:25 pm IST,  Updated : Jun 21, 2024 06:28 pm IST

अक्षय कुमार ने एक दमदार एक्टर के साथ 21 फिल्में की हैं और ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। ये जोड़ी फिर एक बार साथ नजर आने वाली है। 'सरफिरा' में दोनों की दमदार जोड़ी लोगों का दिल जीतती दिखेगी।

Akshay kumar paresh rawal- India TV Hindi
अक्षय कुमार और परेश रावल। Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'सरफिरा' का एनर्जेटिक ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज कर दिया गया। अब ये सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सरफिरा' के पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। ये यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है। अब अक्षय को लोग एक बार फिर कंटेंट कुमार कहने से नहीं कतरा रहे हैं। वैसे इस फिल्म में अक्षय कुमार की एक एक्टर के साथ गोल्डन पार्टनरशिप देखने को मिलने वाली है। अक्षय कुमार की जोड़ी इस एक्टर के साथ हिट है। दोनों की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। अक्षय की ऐसी जोड़ी किसी हीरोइन के साथ भी नहीं रही है। करीना और कटरीना जैसी एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में जरूर काम किया है, लेकिन इस एक्टर के साथ 20 फिल्मों में नजर आए हैं। ये दमदार एक्टर कोई और नहीं बल्कि परेश रावल हैं। अब एक बार फिर अपनी 21 फिल्म में ये जोड़ी धमाल करेगी। 

अक्षय और परेश ने की एक-दूसरी की सराहना

जहां फिल्म के पहले पोस्टर ने अक्षय कुमार के प्रशंसकों को बेहद उत्साहित कर दिया, वहीं उनके सह-कलाकार परेश रावल ने भी स्टार की प्रशंसा की और एक्स पर लिखा, 'अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म।' वहीं अक्षय कुमार ने जवाब में कहा, 'बहुत-बहुत धन्यवाद परेश भाई। आपकी मौजूदगी ने इस फिल्म में बहुत कुछ जोड़ा। 12 साल बाद आपके साथ दोबारा स्क्रीन पर जुड़कर खुशी हुई।'

Akshay kumar Paresh rawal
Image Source : INSTAGRAMअक्षय कुमार और परेश रावल।

इन फिल्मों में नजर आए एक्टर

अक्षय कुमार और परेश रावल ने पिछले कुछ वर्षों में कई आइकोनिक फिल्मों में एक साथ काम किया है। 'हेरा फेरी' और 'हेरा फेरी 2' भारतीय सिनेमा की कॉमेडी जोनर की कल्ट क्लासिक फिल्में हैं। हम सभी जानते है कि राजू और बाबू राव का एक अलग सेपरेट फैनबेस है। इसके अलावा यह जोड़ी 'मोहरा', 'वेलकम', 'भागम भाग', 'OMG', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन', 'अवारा पागल दीवाना', 'दीवाने हुए पागल', 'आन', 'आखें' और 'गरम मसाला' जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आये थे। साल 2012 में आयी OMG (ओह माय गॉड) के बाद लगभग 12 साल बाद सरफिरा में एक साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि यह उनकी 21वीं फिल्म है और एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।  

ऐसी होगी फिल्म की पृष्ठभूमि 

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, 'सरफिरा' स्टार्ट-अप और विमानन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक ड्रामा फिल्म है जो सब का दिल जीतने के लिए तैयार है। एक पावरफुल नैरेटिव के साथ यह आम आदमी को उनके सपनों को चेज करने के लिए इनसपायर करता है इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राधिका मदन और सीमा बिस्वास नजर आएंगे। सूर्या की फिल्म की रीमेक 12 जुलाई सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन