Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सूर्या की 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अक्षय कुमार-राधिका मदान, शूटिंग शुरू

सूर्या की 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अक्षय कुमार-राधिका मदान, शूटिंग शुरू

Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Apr 25, 2022 12:45 pm IST, Updated : Apr 25, 2022 12:45 pm IST

अक्षय कुमार और राधिका मदान ने सूर्या की सुपरहिट फिल्म 'सूरराई पोटरु' के हिंदी रीमेक के लिए हाथ मिलाया है। एक्टर्स ने फिल्म के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

akshay kumar, radhika madan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सूर्या की 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे अक्षय कुमार-राधिका मदान

अक्षय कुमार जल्द ही एक और फिल्म में एक और नए लुक में नजर आएंगे। बॉलीवुड अभिनेता को आखिरी बार बच्चन पांडे में देखा गया था, और अब अक्षय ने एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ राधिका मदान लीड रोल में हैं। यह फिल्म सूर्या की फिल्म सोरारई पोटरु की हिंदी रीमेक है, जिसमें अक्षय कुमार, राधिका मदान के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है और उन्होंने फैंस से इसके लिए सुझाव मांगे हैं।

इंडियन आइडल फेम की सायली कांबले ने ब्वॉयफ्रेंड धवल संग रचाई शादी, यहां देखें वेडिंग फोटोज

अक्षय, राधिका ने 'सूरराई पोटरु' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू की

अक्षय कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के मुहूर्त शॉट का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उनकी को-स्टार राधिका मदान को नारियल तोड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, "शुभ नारियल तोड़ने और दिल में एक छोटी सी प्रार्थना के साथ, हम अपनी अभी तक बिना टाइटल वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, जो सपनों और उसकी शक्ति के बारे में है। टाइटल सुझाव, साझा करें।"

Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'जर्सी' को नहीं मिल रहे दर्शक, 'KGF 2' की धमाकेदार कमाई जारी

सोरारई पोटरु हिंदी रीमेक के बारे में

अक्षय कुमार पिछले छह महीनों से इस फिल्म के लिए बातचीत कर रहे थे, हाल ही में अक्षय ने ये फिल्म साइन की थी। हिंदी पटकथा को मूल कथा से काफी अलग रखा गया है और अक्षय को यह पसंद आया कि कैसे इसे उत्तर भारतीय सेटिंग के अनुसार बदला गया है।''

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement