1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय कुमार ने तैयार कर रखा है परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए खास तोहफा, पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

अक्षय कुमार ने तैयार कर रखा है परिणीति चोपड़ा की शादी के लिए खास तोहफा, पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

 Published : Oct 02, 2023 04:15 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 05:35 pm IST

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मिशन रानीगंज' को लेकर शुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच एक्टर ने हाल ही में अपनी इस फिल्म की को-एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ एक खास तस्वीर पोस्ट शेयर कर उन्हें शादी का तोहफा देने का एलान किया है। अक्षय का ये पोस्ट इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Akshay Kumar  Parineeti Chopra- India TV Hindi
Akshay Kumar Parineeti Chopra Image Source : INSTAGRAM

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा दोनों ही अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की फिल्म 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म के पोस्टर, मोशन पोस्टर और टीजर भी रिलीज हो चुके हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच अक्षय ने परिणीति चोपड़ा के साथ एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें शादी का तोहफा दिया है। 

अक्षय ने परिणीति को को दिया खास  गिफ्ट

जी हां,  24 सितंबर को हुई परिणीति की शादी में भले ही उनके को-स्टार अक्षय कुमार शामिल न हो पाए थे, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस की शादी के लिए गिफ्ट एक खास गिफ्ट तैयार कर रखा है। दरअसल, अक्षय ने हाल ही में परिणीति संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें परिणीति लाइम ग्रीन कलर की साड़ी पहने, माथे पर बिंदी लगाए, कानों में झूमका और बालों का जुड़ा बनाए उसको गजरे से सजाए बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं अक्षय की बात करे तो वो ऑरेंज कलर का कोट साथ में खाकी कलर की पैंट पहने और सिर पर गेरुआ रंग का पगड़ी बांधे परिणीति को हग करते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर स्माइल भी देखी जा सकती है। दोनों इस तस्वीर में साथ में काफी अच्छे दिख रहे हैं। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा है- 'प्यार से ज्यादा और कुछ भी कीमती नहीं है।परिणीति चोपड़ा, आपके खास दिन पर एक गिफ्ट, जो कल आ रहा है।'अब अक्षय ने ये पोस्ट शेयर कर सबकी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है, फैंस ये जानने के लिए काफी उ्सुक नजर आ रहे हैं कि आखिर अक्की परिणीति को क्या गिफ्ट करने वाले है। हालांकि, आप सब को ये जानने के लिए एक दिन का तो इंतजार करना पड़ेगा।  

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

वहीं फिल्म की बात करे तो 'मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू'  6 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को टीनू सुरेश देसाई बना रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार एक बार फिर सरदार के रोल में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म एक रियल लाइफ रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है। 

कैसा होने वाला है अक्षय का किरदार

बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार जसवंत सिंह गिल के रोल में नजर आने वाले हैं। वही जसवंत सिंह जिन्होंने 1989 में एक बाढ़ग्रस्त खदान में फंसे 64 मजदूरों की जान बचाई थी। इस सराहनीय कार्य के लिए जसवंत सिंह को कई अवॉर्ड्स भी मिले। अमृतसर के रहने वाले जसवंत सिंह की 80 साल की उम्र में मौत हो गई। साल 2019 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। 

 

शबाना आजमी और बोनी कपूर ने जब एक साथ किया रोमांटिक गाने पर डांस, दोनों का रेट्रो अंदाज वायरल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की टीआरपी के लिए मेकर्स ने खेला नया दांव-पेंच, अक्षरा-अभिमन्यु नहीं इस शख्स का टूटेगा दिल

स्वरा भास्कर ने 6 दिन की बेटी के लिए किया वो काम, जिसे करने की मां को होती है मनाही, वीडियो वायरल

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन