बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी फिल्म 'धुरंधर' में दमदार अभिनय के चलते सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी भले ही नहीं है लेकिन फिर भी उनका कब्जा है। फिल्म से उनका एंट्री सॉन्ग वायरल हो चुका है और इसे बार-बार देखा जा रहा है। एक्टर के क्रेजी डांस मूव्स भी छाए हुए हैं। वायरल हो चुके चार्टबस्टर ट्रैक 'Fa9la' में दिखाई गई उनकी धमाकेदार एंट्री ने लोगों को उत्साहित कर दिया है और वो इसे एक्टर का मेगा कमबैक मान रहे हैं। अक्षय पर फिलमाए गए इस गाने पर लोग झूम रहे हैं, लेकिन उन्हें इससे बस एक ही दिक्कत है कि इसके न तो बोल पकड़ में आ रहे हैं और न ही इसका मतलब समझ आ रहा है। दोनों ही हम आपके लिए लाए हैं।
क्या है Fa9la का मतलब?
बहरीन के रैपर फ्लिपेराची का यह गाना अचानक सोशल मीडिया पर नई सनसनी बन गया है। इसकी लोकप्रियता ने लोगों को 'एनिमल' फिल्म के बॉबी देओल के वायरल गीत 'जमाल कुडू' की याद दिला दी है। ऐसे में दर्शकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर Fa9la का मतलब क्या है। दरअसल इसे बहरीनी रैपर ने आवाज दी है। Fa9la की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण इसकी गहरी बेसलाइन, शक्तिशाली बीट्स और अनोखी अरबी रैप वाइब है। फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना की एंट्री इसी गाने पर दिखायी गई है, जो उनके किरदार को शुरुआत से ही एक प्रभावशाली, लार्जर-दैन-लाइफ अंदाज देता है। इस ट्रैक की उग्र ऊर्जा और आकर्षक रिद्म के कारण यह दर्शकों के बीच तेजी से हिट हो गया है। Fa9la का अर्थ है मस्ती का समय, पार्टी या धमाल।
गाने के बोल
गाने में कई अरबी पंक्तियां उपयोग की गई हैं, जिनमें मजे, मस्ती और जोश से भरे भाव व्यक्त किए गए हैं। इसका सार यह है कि यह पूरी तरह से डांस, धमाल और बेफिक्र आनंद का जश्न है, जहां साथी को नाचने, ताल मिलाने और पूरे जोश से कदम थिरकाने के लिए प्रेरित किया जाता है। गाने में बार-बार यह भावना उभरकर आती है कि यह पल खास है, किस्मत ने इसे रचा है और इसे भरपूर जिया जाना चाहिए। गाने के बोल इस तरह हैं।
याखी दूस दूस 3इंदी खोश फासला
याखी तफूज तफूज वल्लाह खोश रकसा
3इंदी लक रकसा कविया या अल-हबीब
इस्महा सबूहा खतभा नसीब
मिद यदक जिन्क ब्ता3तिहा कफ
वा हेज जितफिक 7ईल खल्लिक शदीद
गाने का अर्थ
भाई, जोर से नाचो, मैं खूब मस्ती करने के मूड में हूं।
भाई, हटो, ईश्वर की कसम, चलो एक बेहतरीन डांस करते हैं।
मेरे पास तुम्हारे लिए एक दमदार डांस स्टेप है, मेरे दोस्त।
इसका नाम सबूहा है, किस्मत ने इसे तुम्हारे लिए ही लिखा है।
अपना हाथ ऊपर करो और ताल मिलाओ।
अपने कंधे जोरों से हिलाओ, मजबूत बने रहो।
यहां सुने गाना
ये भी पढ़ें: क्या ओशो को मानते हैं अक्षय खन्ना, वही जिसके चलते पिता विनोद खन्ना ने छोड़ दिया था घर-बार?