1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय खन्ना की 'हंगामा' वाली हीरोइन याद है, खूब चला था नैन मटक्का, अब इंडस्ट्री छोड़ कर रहीं ऐसा काम, जहां नहीं जाएगी आपकी सोच

अक्षय खन्ना की 'हंगामा' वाली हीरोइन याद है, खूब चला था नैन मटक्का, अब इंडस्ट्री छोड़ कर रहीं ऐसा काम, जहां नहीं जाएगी आपकी सोच

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jan 21, 2026 10:18 am IST,  Updated : Jan 21, 2026 10:18 am IST

अक्षय खन्ना की 'हंगामा' को कॉमेडी कल्ट का दर्जा हासिल है। इस फिल्म की हीरोइन की एक्टिंग से भी लोग काफी प्रभावित हुए थे। रिमी सेन इस करिदार में नजर आई थीं। अब रिमी इडस्ट्री से दूर अलग काम करने लगी है। जानें उनके बारे में-

akshaye khanna hungama actress Rimi Sen- India TV Hindi
अक्षय खन्ना और रिमी सेन। Image Source : STILL FROM HUNGAMA

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में कामयाबी जितनी जल्दी मिलती है, उतनी ही तेजी से हाथ से फिसल भी सकती है। यहां कुछ चेहरे बरसों संघर्ष के बाद पहचान बनाते हैं तो कुछ सितारे बहुत कम समय में शोहरत की ऊंचाइयों तक पहुंच जाते हैं। लेकिन असली हैरानी तब होती है, जब कोई अभिनेत्री करियर के पीक पर खुद ही इस चमक-दमक से दूर जाने का फैसला कर ले। 2000 के दशक में ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं, जिनकी मौजूदगी लगभग हर बड़ी फिल्म में नजर आती थी, लेकिन अचानक उन्होंने लाइमलाइट छोड़ दी। यह कहानी है कभी टॉप एक्ट्रेस रहीं रिमी सेन की, जो अब फिल्मी दुनिया से दूर नई जिंदगी शुरू कर चुकी हैं। वो एक अब ऐसा काम करती है, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।

स्टारडम की तेज रफ्तार उड़ान

रिमी सेन ने साल 2003 में फिल्म ‘हंगामा’ से बॉलीवुड में कदम रखा और पहली ही फिल्म से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ दी। उनकी मासूमियत, नैचुरल एक्टिंग और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें रातोंरात पहचान दिला दी। इसके बाद रिमी के करियर ने जैसे रफ्तार पकड़ ली। वह लगातार बड़े बैनर और बड़े सितारों के साथ नजर आने लगीं। सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन और जॉन अब्राहम जैसे सुपरस्टार्स के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। ‘बागबान’, ‘धूम’, ‘गरम मसाला’, ‘क्यों की’, ‘फिर हेरा फेरी’, ‘गोलमाल: फन अनलिमिटेड’ और ‘जॉनी गद्दार’ जैसी फिल्मों में काम कर रिमी सेन उस दौर की सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं। 2000 के दशक में जब प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ जैसी नई अभिनेत्रियां इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही थीं, तब रिमी पहले से ही टॉप लीग में गिनी जाती थीं।

अचानक लिया फिल्मों से दूरी का फैसला

जब सब कुछ सही चल रहा था और करियर अपने शिखर पर था, तभी रिमी सेन ने ऐसा कदम उठाया जिसने सबको चौंका दिया। उन्होंने खुद ही फिल्मों से दूरी बना ली। करीब आठ साल तक इंडस्ट्री में सक्रिय रहने के बाद उन्होंने अभिनय छोड़ने का फैसला किया, जबकि उन्हें लगातार काम के ऑफर मिल रहे थे। एक इंटरव्यू में रिमी ने खुलासा किया था कि वह एक जैसे किरदार निभा-निभाकर थक चुकी थीं। उन्हें ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में ही कास्ट किया जा रहा था और उनके लिए काम में चुनौती खत्म हो गई थी। रिमी के मुताबिक, उन्होंने करियर की शुरुआत ही टॉप ब्रैकेट से की थी, इसलिए आगे बढ़ने की गुंजाइश उन्हें कम नजर आने लगी।

इंडस्ट्री की हकीकत और महिलाओं का संघर्ष

हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान रिमी सेन ने बॉलीवुड को लेकर बेहद बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा कि यह इंडस्ट्री पुरुष-प्रधान है, जहां पुरुष सितारों का करियर दशकों तक चलता है, लेकिन महिलाओं का समय सीमित होता है। रिमी के शब्दों में, आज भी शाहरुख खान और सलमान खान जैसे अभिनेता 30 सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं, जबकि उनके साथ काम करने वाली हीरोइन्स या तो सपोर्टिंग रोल कर रही हैं या उम्र के हिसाब से मां की भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। इसी सच्चाई को समझते हुए रिमी ने पहले ही तय कर लिया था कि वह एक्टिंग से जितना हो सके उतना कमाएंगी और फिर एक सुरक्षित रास्ता चुनेंगी।

कैमरे के पीछे मिली नई पहचान

अभिनय से दूरी बनाने के बाद रिमी सेन ने प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने फिल्म ‘बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन’ का निर्माण किया, जिसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके साथ ही उन्होंने खुद को एक बिजनेसवुमन के तौर पर स्थापित किया। रिमी का मानना है कि जिंदगी में आर्थिक सुरक्षा सबसे जरूरी है, चाहे आप कैमरे के सामने हों या पीछे। बॉलीवुड से दूर होने के बाद रिमी सेन विदेश शिफ्ट हो गईं और फिलहाल दुबई में सेटल हैं। वह अब रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़ी हुई हैं और बतौर रियल स्टेट एजेंट दुबई में काम करती हैं। इवेंट्स व प्रोडक्शन के काम में भी सक्रिय रहती हैं। सोशल मीडिया पर रिमी काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। भले ही उन्होंने फिल्मों को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका आत्मविश्वास और सुकून भरी जिंदगी यह साबित करती है कि उन्होंने अपने लिए सही फैसला लिया।

ये भी पढ़ें:  रिलीज से पहले ही बजा जीत का बिगुल, बॉक्स ऑफिस की जंग में निकली आगे, बमफाड़ ओपनिंग करेगी सनी देओल की फिल्म

Border 2 Cast Fees: सनी देओल, दिलजीत या फिर वरुण धवन, कौन ले रहा सबसे मोटी फीस, कमाई में है जमीन-आसमान का फर्क

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन