1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई पोस्टपोन?

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हुई पोस्टपोन?

 Published : Apr 12, 2022 12:21 pm IST,  Updated : Apr 12, 2022 12:21 pm IST

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कथित तौर पर इस हफ्ते अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों परिवारों की ओर से शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट- India TV Hindi
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट Image Source : TWITTER- @RKALOOO

Highlights

  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले हैं।
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर काफी चर्चा है। कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में बॉलीवुड सेलेब्स की शादी होने वाली है। नई रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों ने अपनी शादी को पोस्टपोन करने का फैसला किया है। पहले कहा जा रहा था कि ब्रह्मास्त्र के सितारे 14 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि तारीखें बदल गई हैं। कथित तौर पर कपल ने सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।

Alia-Ranbir की शादी में होंगे 28 मेहमान और 200 बाउंसर, ड्रोन से रखी जाएगी नजर, भाई राहुल भट्ट ने शेयर की डिटेल्स

आज तक के साथ एक साक्षात्कार में राहुल भट्ट ने दावा किया कि अभिनेत्री 13 और 14 अप्रैल को शादी नहीं करेंगी और उन्होंने अपनी शादी की तारीख बदलने का फैसला किया है। कपल ने कथित तौर पर तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है क्योंकि उनके विवाह के बारे में निजी जानकारी मीडिया में लीक हो गई है।

Ranbir-Alia Wedding: शानदार रोशनी से जगमगाया R K Studio, शुरू हुईं शादी की तैयारियां!

राहुल ने पोर्टल को बताया, "पहले तारीखें वही थीं, लेकिन मीडिया में जानकारी लीक होने के बाद तारीखें बदल दी गईं।" उन्होंने शादी की तारीख आगे बढ़ाने के कारणों को साझा करते हुए कहा, "सुरक्षा चिंताएं भी एक कारण थीं।"

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कथित तौर पर इस हफ्ते अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक दोनों परिवारों की ओर से शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आलिया-रणबीर की शादी से पहले रिलीज हुआ ब्रह्मास्त्र का 'लव पोस्टर'

अभिनेताओं के घरों में तैयारियों की झलक सामने आ चुकी है। सुरक्षा दल ने इमारत को कवर किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन