1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Alia Bhatt Delivery: जल्द ही आलिया भट्ट बनने वाली हैं मां, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची एक्ट्रेस

Alia Bhatt Delivery: जल्द ही आलिया भट्ट बनने वाली हैं मां, डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची एक्ट्रेस

 Published : Nov 06, 2022 09:11 am IST,  Updated : Nov 06, 2022 10:45 am IST

Alia Bhatt Delivery: आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके घर अब जल्द ही नया मेहमान आने वाला है।

Alia Bhatt Delivery- India TV Hindi
Alia Bhatt Delivery Image Source : ALIA BHATT DELIVERY

Alia Bhatt Delivery: आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके घर अब जल्द ही नया मेहमान आने वाला है। इस खुश खबर के लिए फैंस और फैमिली और फ्रेंड्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। बता दें आलिया सोशल मीडिया में अपने बेबी बंप के साथ फोटो पोस्ट करती हैं। हाल ही में आलिया भट्ट की गोदभराई भी की गई थी। 

जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने आने वाले बच्चे की तैयारियां पूरी कर ली हैं। खबरों के अनुसार आलिया भट्ट नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में मां बन सकती हैं। लेकिन नई जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट रिलायंस अस्पताल अपनी डिलीवरी के लिए पहुंच चुकी हैं। इससे पता चलता है की आलिया कभी-भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं।  

 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर प्यार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी जिसके दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर एक-दूसरे से प्यार हुआ था। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। 

Rakhi Sawant की वकील ने Sherlyn Chopra की खुजली वाले कुत्ते से की तुलना, दर्ज किया मानहानि का केस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन