1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हॉलीवुड फिल्म के सेट से वायरल हुईं Alia Bhatt की तस्वीरें, बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

हॉलीवुड फिल्म के सेट से वायरल हुईं Alia Bhatt की तस्वीरें, बेबी बंप के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 10, 2022 10:18 am IST,  Updated : Jul 10, 2022 10:18 am IST

आलिया की फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं है। जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायल हो रही हैं। ये तस्वीरें आलिया की हॉलीवुड फिल्म के सेट की हैं, जहां वो शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं।

Alia Bhatt- India TV Hindi
Alia Bhatt Image Source : TWITTER

Highlights

  • हॉलीवुड फिल्म के सेट से वायरल हुईं आलिया भट्ट की तस्वीरें
  • वायरल हो रही तस्वीरों में आलिया भट्ट का दिखा बेबी बंप

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पिछले काफी दिनों से अपनी प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुईं हैं। वहीं फिलहाल एक्ट्रेस लगातार अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस पर काम भी कर रही हैं। इसी बीच उनकी हलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' की शूटिंग पूरी हुई है। इस बात की जानकारी खुद आलिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सभी को दी थी। आलिया ने इस पोस्ट के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। लेकिन उन तस्वीरों में एक्ट्रेस का बेबी बंप नहीं नज़र आया था। 

इसी बीच आलिया की फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं है। जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायल हो रही हैं। ये तस्वीरें आलिया की हॉलीवुड फिल्म के सेट की हैं, जहां वो शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। वायरल हो रही इन तस्वीरों में आलिया का बेबी बंप भी देखा जा सकता है। साथ ही कुछ तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया अपना एक्शन सीन शूट करती हुई नजर आ रही हैं। 

तस्वीरों में आलिया किसी रेगिस्तान जैसी जगह पर शूटिंग करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान आलिया ऑलिव ग्रीन कलर के जंपसूट में शूटिंग करती दिख रही हैं। एक तरफ फैंस आलिया का बेबी बंप देखकर बेहद खुश हैं। वहीं दूसरी तरफ सभी उन्हें सावधान रहने की सलाह भी दे रहे हैं। 

आलिया भट्ट पहली बार किसी हॉलीवुड फिल्म में काम करने जा रही हैं। उनके साथ इस फिल्म में  वंडर वुमेन फेम एक्ट्रेस गैल गैडोट भी नजर आएंगी। फैंस आलिया की फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं। आलिया अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म कर इंडिया वापस लौट आई हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई है। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आएंगीं। इसके अलावा आलिया भट्ट रणवीर सिंह के साथ करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी नजर आएंगी। वहीं 'जी ले जरा' में भी आलिया, कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

ये भी पढ़िए

Shah Rukh Khan को गले लगाती दिखीं Nayanthara, वन मंथ एनिवर्सरी पर Vignesh ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Nayanthara-Vignesh Shivan की शादी में Covid को मात देकर पहुंचे Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan-Nayanthara की फिल्म 'जवान'  रिलीज से पहले हुई ब्लॉकबस्टर, इस  OTT ने डाला इतने करोड़ का ऑफर, सुनकर चकरा जाएगा सिर!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन