1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रेग्नेंसी में वोट देने पहुंचीं दीपिका पादुकोण बेबी बंप को लेकर हुईं ट्रोल, आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

प्रेग्नेंसी में वोट देने पहुंचीं दीपिका पादुकोण बेबी बंप को लेकर हुईं ट्रोल, आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

 Written By: Priya Shukla
 Published : May 23, 2024 07:05 am IST,  Updated : May 23, 2024 07:05 am IST

दीपिका पादुकोण 20 मई को मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अपना वोट डालने के लिए निकली थीं। इस दौरान दीपिका ने एक ढीली-ढाली व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहना था। लेकिन, इस दौरान दीपिका का बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। हालांकि, उन्हें नेटिजन्स के एक वर्ग ने ट्रोल करना शुरू कर दिया

deepika padukone, alia bhatt- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण-आलिया भट्ट में है गहरी दोस्ती। Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। दीपिका-रणवीर ने इस साल की शुरुआत में फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी। दीपिका ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को अपनी प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर भारी नेगिटिविटी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अब उनकी दोस्त और अभिनेत्री आलिया भट्ट 'पठान' स्टार के समर्थन में सामने आई हैं। आलिया ने मॉम टू बी दीपिका पादुकोण पर भद्दे कमेंट करने ट्रोल्स पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पति रणवीर के साथ वोट देने पहुंची थीं प्रेग्नेंट दीपिका

दरअसल, प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद दीपिका हाल ही में पहली बार अपने अभिनेता-पति रणवीर सिंह के साथ अपने नजर आई थीं। अभिनेत्री 20 मई को मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अपना वोट डालने के लिए निकली थीं। इस दौरान दीपिका ने एक ढीली-ढाली व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस पहना था। लेकिन, इस दौरान दीपिका का बेबी बंप साफ तौर पर दिखाई दे रहा था। हालांकि, उन्हें नेटिजन्स के एक वर्ग ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके शरीर पर कुछ भद्दे कमेंट किए और यहां तक ​​कि उनके बेबी बंप को "नकली" तक कह दिया।

सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री की चल रही ट्रोलिंग के बीच फेय डिसूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कड़े शब्दों में एक पोस्ट लिखा है और दीपिका को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया। जिस पर आलिया भट्ट ने भी रिएक्शन दिया है। फेय ने अपने पोस्ट में लिखा, “डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और वोट करने के लिए बाहर निकलीं। उसने अपने शरीर या अपनी गर्भावस्था के बारे में आपकी प्रतिक्रिया नहीं मांगी। आपको उसके जीवन के किसी भी पहलू पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। ये बंद करें।" इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है।

alia bhatt
Image Source : INSTAGRAMदीपिका के सपोर्ट में लिखे पोस्ट को आलिया ने किया लाइक।

आलिया और भट्ट फैमिली का दीपिका को सपोर्ट

आलिया ही नहीं उनकी बहनों पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान ने भी पोस्ट को लाइक करते हुए दीपिका को लेकर अपना सपोर्ट दिखाया है। इस पोस्ट पर और भी कई हस्तियों ने रिएक्शन दिया है। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने लिखा- 'सौभाग्य से दीपिका पादुकोण दुनिया पर कब्जा करने में इतनी व्यस्त हैं कि उन्हें कोई परवाह नहीं है।' वहीं एक्ट्रेस टीना दत्ता ने लिखा- 'बिलकुल! लोग अपना संतुलन खो बैठे हैं।'

फैंस ने की आलिया की तारीफ

दीपिका के फैंस आलिया भट्ट के यूं पठान एक्ट्रेस को सपोर्ट करने से काफी खुश हैं। एक फैन ने लिखा, "आलिया को मिली नफरत के बाद, मैं उसे डीपी के प्रति सहानुभूति रखते हुए देख सकता हूं।" एक अन्य ने कहा, “हां, यही समय है जब उन्हें समर्थन देने की जरूरत है! इस स्तर पर गिरना और हस्तक्षेप करना बहुत ही व्यक्तिगत है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन