1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट-कृति सेनन को छोड़ तेलुगु सितारों के साथ सेलिब्रेट कर रहे अल्लू अर्जुन, राजामौली के साथ बिताई शाम

आलिया भट्ट-कृति सेनन को छोड़ तेलुगु सितारों के साथ सेलिब्रेट कर रहे अल्लू अर्जुन, राजामौली के साथ बिताई शाम

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 18, 2023 12:55 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 12:55 pm IST

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में सितारों का जलवा देखने को मिला। अल्लू अर्जुन इस पूरे कार्यक्रम में छाए रहे। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले एक्टर ने हाल में ही एक पोस्ट साझा किया है, जो सबका ध्यान खींच रहा है।

Allu arjun- India TV Hindi
एसएस राजामौली और साउथ के सितारों के साथ अल्लू अर्जुन। Image Source : INSTAGRAM

साउथ फिल्मों के दमदार स्टार अल्लू अर्जुन के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्टर की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही झट से वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला, जब पुष्पा फेम एक्टर का एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीते दिन एक्टर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके बाद से एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से एक तस्वीर सभी का ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर में ऐसा क्या है, ये हम आपको बताएंगे। 

अल्लू ने शेयर की खास तस्वीर

एक्टर ने हाल में ही एक पोस्ट किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दिल्ली में तेलुगु फिल्म उद्योग के सभी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता। कितना दुर्लभ सुन्दर क्षण है...' इस तस्वीर में फिल्म आरआरआर के लिए पुरस्कार हासिल करने वाले निर्माता-निर्देशक एसएस राजमौली भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर कई तेलुगु इंडस्ट्री के फैन्स काफी खुश हैं। वहीं कई बॉलीवुड के चाहने वाले ये जरूर पूछ रहे हैं कि करण जौहर, आलिया और कृति सेनन कहां हैं। 

कृति सेनन के साथ फिल्म करने की तैयारी में अल्लू अर्जुन 
वैसे इस तस्वीर को पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट साझा किया है। उन्होंने उस पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो आलिया भट्ट, वहीदा रहमान और कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है- ' श्री वहीदा रहमान जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतते देखना जीवन भर का अनुभव था। फिल्मों में 6 दशक से ज्यादा का करियर सचमुच प्रेरणादायक है। प्रिय आलिया भट्ट को यह पुरस्कार जीतते देखना बेहद खुशी की बात थी। एक प्रतिष्ठित फिल्म के लिए प्रतिष्ठित प्रदर्शन। वास्तव में योग्य और भी बहुत कुछ... प्रिय कृति सेनन का साथ पाकर खुशी हुई। लीग जंपर प्रदर्शन के लिए यह एक योग्य पुरस्कार है। कितनी प्यारी महिला हैं... इस यात्रा के लिए उन्हें और अधिक शुभकामनाएं... और उम्मीद है कि जल्द ही साथ में एक फिल्म भी आएगी।

इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन वर्तमान में सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग कर चुके हैं और प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और फहद फ़ासिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'पुष्पा 2' 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का शानदार पोस्टर हालव में ही जारी किया गया था। 

ये भी पढ़ें: अरे! प्रभास की आंटी ने ये क्या कह दिया, जरूर मां दुर्गा की कृपा से एक्टर करेंगे शादी

धर्मेंद्र के लिए हेमा मालिनी ने किया प्यार भरा पोस्ट, तस्वीरों में दिखी रोमांटिक केमिस्ट्री

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन