1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अल्लू अर्जुन और कृति सेनन बनेंगे बॉलीवुड की नई सुपर हिट जोड़ी, एक्टर ने दिया हिंट

अल्लू अर्जुन और कृति सेनन बनेंगे बॉलीवुड की नई सुपर हिट जोड़ी, एक्टर ने दिया हिंट

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Oct 18, 2023 02:48 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 02:49 pm IST

अल्लू अर्जुन ने हाल में ही एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई है। एक्टर ने इस पोस्ट में आलिया और कृति के साथ तस्वारें शेयर करते हुए एक खास मैसेज लिखा है और वो कृति सेनन के लिए।

Kriti Sanon, allu arjun- India TV Hindi
कृति सेनन और अल्लू अर्जुन। Image Source : INSTAGRAM

साउथ फिल्मों के दमदार स्टार अल्लू अर्जुन के चाहने वालों की कमी नहीं है। एक्टर की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही झट से वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला, जब पुष्पा फेम एक्टर का एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीते दिन एक्टर को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसके बाद से एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें उन्होंने बॉलीवुड सितारों के साथ पोस्ट की हैं, जिसमें आलिया भट्ट और कृति सेनन नजर आ रहे हैं। अपने इस पोस्ट में एक्टर ने कृति के लिए काफी प्यारी बाते लिखी हैं। 

कृति की अल्लू अर्जुन ने की तारीफ

अल्लू अर्जुन ने कृति सेनन की तारीफों के पुल बांधे हैं। एक्टर ने न सिर्फ उनकी एक्टिंग की तारीफ की है, बल्कि साफ कह दिया है कि वो उनके साथ फिल्म करना चाहते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फैंस से ये भी कहा कि हो सकता है वो दोनों जल्द एक साथ फिल्म करते नजर आएं। ऐसे में फैंस पर्दे पर दोनों की जोड़ी को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। एक्टर ने क्या कुछ कहा वो भी हम आपको बताने वाले हैं। 

कृति सेनन के साथ फिल्म करने की तैयारी में अल्लू अर्जुन 
वैसे इस तस्वीर को पोस्ट करने के कुछ ही देर बाद अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट साझा किया है। उन्होंने उस पोस्ट में कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो आलिया भट्ट, वहीदा रहमान और कृति सेनन के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ ही एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है- ' श्री वहीदा रहमान जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार जीतते देखना जीवन भर का अनुभव था। फिल्मों में 6 दशक से ज्यादा का करियर सचमुच प्रेरणादायक है। प्रिय आलिया भट्ट को यह पुरस्कार जीतते देखना बेहद खुशी की बात थी। एक प्रतिष्ठित फिल्म के लिए प्रतिष्ठित प्रदर्शन। वास्तव में योग्य और भी बहुत कुछ... प्रिय कृति सेनन का साथ पाकर खुशी हुई। लीग जंपर प्रदर्शन के लिए यह एक योग्य पुरस्कार है। कितनी प्यारी महिला हैं... इस यात्रा के लिए उन्हें और अधिक शुभकामनाएं... और उम्मीद है कि जल्द ही साथ में एक फिल्म भी आएगी।

इस फिल्म में नजर आएंगे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन वर्तमान में सुकुमार द्वारा निर्देशित 'पुष्पा 2: द रूल' की शूटिंग कर चुके हैं और प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। इसमें रश्मिका मंदाना और फहद फ़ासिल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'पुष्पा 2' 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। फिल्म का शानदार पोस्टर हालव में ही जारी किया गया था। 

ये भी पढ़ें: घबरा गईं वहीदा रहमान, जब सामने रखे टेबल को धक्का देने लगे लोग, बचाव में आगे आए रणबीर कपूर

आलिया भट्ट-कृति सेनन को छोड़ तेलुगु सितारों के साथ सेलिब्रेट कर रहे अल्लू अर्जुन, राजामौली के साथ बिताई शाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन